देश

CW प्रमुख स्वाति मालीवाल और संजय सिंह को फिर से राज्यसभा भेजने की AAP की तैयारी, आप सांसद को कोर्ट से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए मिली इजाजत

दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा के लिए फिर से नामांकन करने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी है. आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह का वर्तमान कार्यकाल 27 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है. सांसद संजय सिंह के वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति से पहले पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद के लिए उन्हें एक बार फिर से नामित किया गया है. वहीं संजय सिंह के अलावा AAP ने DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को भी राज्यसभा के लिए नामित किया है.

कोर्ट ने दी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की अनुमति

इस संबंध में, एक ‘अंडरटेकिंग’ पर सिंह के हस्ताक्षर लेने की अनुमति के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर किया गया था, जिसे राज्यसभा से आवेदक (संजय सिंह ) के लिए ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक बताया गया है. इस बीच, सिंह ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था.

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

पिछले साल 22 दिसंबर को ट्रायल कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी और कहा था, “कोर्ट का प्रथम दृष्टया मानना ​​है कि उनके खिलाफ मामला वास्तविक है. सबूत मनी लॉन्ड्रिंग के कथित अपराध में उनकी संलिप्तता को दर्शाते हैं. ऐसा मानने के लिए उचित आधार हैं कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के कथित अपराध के दोषी हैं.” विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने प्रथम दृष्टया अपना विचार व्यक्त किया और कहा, “साक्ष्य और सामग्री मनी लॉन्ड्रिंग के कथित अपराध में आवेदक की संलिप्तता को दर्शाती है क्योंकि उसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस प्रक्रिया या गतिविधियों में शामिल दिखाया गया है.”

इसे भी पढ़ें: Gujrat News: स्मार्ट मीटरिंग को लेकर गुजरात सरकार के साथ आरईसीपीडीसीएल ने साइन किया MoU, स्टार्टअप्स और विकास को मिलेगा बढ़ावा

9 जनवरी तक नामांकन जमा करने की तारीख

आवेदन में कहा गया था कि इसके लिए 9 जनवरी तक नामांकन जमा किए जाएंगे. आप नेता की तरफ से दिए गए आवेदन में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए तिहाड़ जेल अधीक्षक को अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की गई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago