आतंकियों के साथ हुई सुरक्षाबलों की मुठभेड़
Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार (5 जनवरी) को सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया. सुबह शुरू हुए चोटीगाम इलाके में मुठभेड़ में आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया.
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आतंकी जंगलों में छिप गए हैं. आतंकियों की तलाशी के लिए सेना के जवान और स्थानीय पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. मारे गए आतंकी की पहचान बिलाल भट्ट के रूप में हुई है. वह शोपियां जिले के चोलन का रहने वाला था. आसपास के लोगों को जंगल में जाने से मना कर दिया गया है. इसके साथ ही जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है.
यह भी पढ़ें- Haryana ED Raid: पूर्व MLA दिलबाग सिंह के घर पर ईडी का छापा, अवैध विदेशी असलहे, 5 करोड़ कैश और बुलियन बरामद
-भारत एक्सप्रेस
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…