हरीश रावत का हुआ एक्सीडेंट
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें पूर्व सीएम बाल-बाल बच गए. डिवाइडर से फॉर्च्यूनर के टकराने के बाद एसयूवी क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं हादसे के बाद आनन-फानन में हरीश रावत को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी.
हालांकि बाद में सीने में दर्द होने के चलते सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपनी गाड़ी से हरीश रावत को KVR अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उनको भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम रावत मेला देखकर वापस लौट रहे थे. तभी बाजपुर में एक सड़क पर बने डिवाइडर से उनकी गाड़ी टकरा गई. जिसमें पूर्व सीएम और उनका गनर बाल-बाल बच गए. डॉक्टरों का कहना है कि बाहरी चोट ज्यादा नहीं है. अंदरुनी चोट के बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा.
यह भी पढ़ें- MP Elections 2023: नीतीश कुमार ने कर दिया खेल! मध्य प्रदेश में 5 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, कांग्रेस में मची खलबली
हरीश रावत की गाड़ी का एक्सीडेंट होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है. नेता और कार्यकर्ता हरीश रावत का हालचाल लेने के लिए पहुंच रहे हैं.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार की देर रात अपने समर्थकों के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे. तभी बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें पूर्व सीएम को हल्की चोटें आई थीं. जिसके बाद उन्हें तत्काल काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद काशीपुर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था. जहां से इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. पुलिस ने आगे बताया कि इस हादसे में दो लोगों को फ्रैक्चर भी हुआ है. उनका इलाज किया जा रहा है, लेकिन उनकी कमर में चोट बताई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…