देश

न टीका लगवाऊंगा और न कलावा बांधूंगा, निकालना है तो निकाल दो- अबू आजमी

महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि कि नवरात्रि का त्योहार शुरू हो गया है और उन्हें कई जगह से निमंत्रण मिला है. उन्होंने दावा किया कि वे पूजा पंडालों में जाएंगे, लेकिन न टीका लगाएंगे और न कलावा बंधवाएंगे. अगर किसी को निकालना है तो निकाल सकता है. मीडिया से बातचीत के दौरान अबू आजमी ने कहा, मेरे क्षेत्र में नवरात्रि के लिए मेरे हिंदू भाइयों ने उन्हें बुलाया है. मैं तो जरूर वहां जाऊंगा, लेकिन मैं टीका नहीं लगाऊंगा, न कलावा बांधूंगा, निकालना होगा तो निकाल देंगे. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई दूसरा काम नहीं है. उनका मकसद सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाना है, जबकि हमारा काम सिर्फ भाईचारा फैलाना है.

ब्रॉडकास्टिंग का पैसा आतंकवाद पीड़ित परिवारों को जाए

भारत-पाक मैच पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच के खिलाफ पूरा देश है. अगर भारत का पाकिस्तान के साथ मैच खेलना मजबूरी है तो मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस मैच के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स, विज्ञापनों आदि से बनाया गया सारा पैसा पाकिस्तान के आतंकवाद में शहीद हुए परिवारों को दिया जाए. जीएसटी रिफॉर्म पर सपा नेता ने कहा कि मैं इसे सौगात नहीं मानता हूं. मेरा सवाल यह है कि इतने वर्षों से लोगों से सरकार ने इतना जीएसटी क्यों वसूल किया? और अब जब चुनाव है तो सरकार इसे सौगात बता रही है. पहले जनता के जेब पर इतना भार डाला. उसका जवाब कौन देगा. इसका जवाब तो देना ही चाहिए.

मुंबई के मानखुर्द इलाके में दुर्गा प्रतिमा के ‘अपमान’ को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प पर उन्होंने कहा कि जो हुआ वो बिल्कुल गलत है. मुझे जो जानकारी मिली है, वह यह है कि कोई लड़का जो नशे में था, उससे पहले बदतमीजी की. जब प्रतिमा मस्जिद से होकर गुजर रही थी तो लोगों ने वहां पर मस्जिद के सामने ड्रम बजाना शुरू किया. मैं कहना चाहता हूं कि ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए कि जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े. दोषियों पर केस दर्ज होना चाहिए. नवरात्रि के दौरान दिल्ली और यूपी में नॉनवेज बंद करने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत बात है कि इसका कोई मतलब नहीं बनता है कि अगर किसी का त्योहार है तो आप किसी के खाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर अबू आजमी ने कहा कि जब जरूरत थी तो कार्रवाई नहीं की गई, तब सीजफायर कर दिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में सीजफायर हुआ, वे खुद कई बार कह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर माहौल गरम, चिराग पासवान की दो टूक, ‘सम्मान से समझौता नहीं होगा’

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

5 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago