उत्तर प्रदेश

मलिहाबाद में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन, डॉ दिनेश शर्मा ने युवाओं को फिटनेस और खेल में बढ़ावा देने की दी प्रेरणा

राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मलिहाबाद विधानसभा के महमूद नगर स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि ये प्रतियोगिता गावों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम बनेगी. यहां के खिलाडी ही भारत का भविष्य होंगे जो आने वाले समय में दुनिया के विभिन्न खेलों में भारत के गौरव को बढाएंगे. उनका कहना था कि खेल स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए काफी अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ के लक्ष्य के अंतर्गत देश भर में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले सांसद खेल महोत्सव में.

मैराथन और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन

सांसद ने कहा कि आज के समय में खेल खिलाडी को मान सम्मान पद प्रतिष्ठा सब कुछ दे रहा है. मोहनलालगंज क्षेत्र सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजन में प्रदेश में अग्रणी रहा है. इस प्रतियोगिता में 8 तरह के खेल- गांव , ब्लाक व जिला स्तर पर आयोजित होंगे. विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 30 सितम्बर तक हो सकेंगे. आने वाले समय में आम के लिए विख्यात महिलहाबाद बेहतरीन खिलाडियों के लिए भी जाना जाएगा. सांसद खेल महोत्सव में आज रस्सा काशी एवं मैराथन तथा कबड्डी खेल का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ो खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ भागीदारी की.

जनता को बचत उत्सव में भाग लेने की दी प्रेरणा

डॉ शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई जीएसटी में छूट के बाद आज से शुरू हुए बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए ही कर दरों में कमी की गई है. ये कमी भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी. प्रधानमंत्री ने स्वदेशी का मंत्र दिया है और स्वदेशी के प्रयोग पर बल दिया है. उन्होंने लोगों से “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” का नारा भी लगावाया. उपस्थित जनसमूह को त्यौहारों में स्वदेशी को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री कौशल किशोर जी ने संबोधित करते हुए नशा मुक्ति के प्रधानमंत्री के आवाहन का उल्लेख कर खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई उन्होंने कहा खिलाड़ियों के सर्वांगीण के विकास के लिए वह हर तरह कार्य करेंगे.

ये भी पढ़ें: जात की सियासत पर योगी सरकार की गहरी चोट, बंद होने वाली है सियायी दलों की दुकान

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago