देश

उज्जैन रेप केस का आरोपी घायल, हिरासत से भागने की कर रहा था कोशिश

उज्जैन रेप केस का आरोपी घायल हो गया है. पुलिस जब गिरपफ्तार करने के बाद घटना स्थल पर आरोपी को लेकर गई थी, तब उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद धरपकड़ में वो घायल हो गया. बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करके सड़क पर दरिंदों ने छोड़ दिया. सड़क पर लड़की का खून बहता रहा. इसके बाद एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने 8 किमी की दूरी का सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जहां पीड़िता मदद की गुहार लगाते हुए इधर-उधर जा रही थी.

भरत सोनी के रूप में हुई आरोपी की पहचान

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार ऑटो ड्राइवर की पहचान भरत सोनी के रूप में हुई है. सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग लड़की सड़क पर चलते हुए मदद मांगती दिख रही है. बता दें कि जांच के दौरान पुलिस को ऑटो पर खून के धब्बे भी मिले. फोरेंसिक जांच चल रही है. सतना के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मुताबिक, घटना सामने आने से एक दिन पहले नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस ने कहा कि लड़की अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों से मिली. फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम नहीं, कैसे बदलेगा 30 साल पुराना रिवाज?

उज्जैन हॉरर

एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार हुआ था. वह उज्जैन शहर की एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी. बुधवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने लड़की का ऑपरेशन किया. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. बता दें कि खून से लथपथ बच्ची का वीडियो भी वायरल हुआ था. नाबालिग लड़की से बलात्कार के संबंध में महाकाल पुलिस स्टेशन में Fir दर्ज की गई थी और घटना की जांच चल रही थी. इस बीच, भारी सार्वजनिक आक्रोश के बीच, एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चौंकाने वाले अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

5 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

14 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

41 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

42 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

51 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

53 minutes ago