देश

‘एक्ट ऑफ गॉड’ था मोरबी हादसा, ओरेवा कंपनी के मैनेजर का बयान

गुजरात के मोरबी में रविवार (30 अक्टूबर) को हुए हादसे को लेकर पुलिस  ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया. जांच अधिकारी और मोरबी के पुलिस उपाधीक्षक पीए जाला ने मंगलवार (1 नवंबर) को अदालत में कहा कि’ झूलते पुल के तार जंग खा गए थे अगर  उनकी मरम्मत की जाती  तो यह हादसा नहीं होता’.

वहीं  इस हादसे को लेकर ओरेवा कंपनी के एक मैनेजर दीपक पारेख ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एमजे खान को बताया कि ‘यह भगवान की इच्छा थी कि ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई’.

अतिरिक्त सरकारी अभियोजक एचएस पांचाल ने बताया कि ओरेवा कंपनी के मैनेजर दीपक पारेख ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एमजे खान को बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक, सभी ने खूब काम किया, लेकिन भगवान की इच्छा से ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. पारेख कंपनी के 2 मैनेजरों में से 1 को गिरफ्तार कर लिया गया है.

4आरोपी भेजे गए रिमांड में

इस हादसे में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें  से 4 को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. और अन्य 5 को पांच नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मोरबी के SP राहुल त्रिपाठी ने कहा कि चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में बिल्ली के बच्चे पर छिड़ी महाभारत: मामूली बात पर आमने-सामने आए पड़ोसी; धारदार हथियारों से किया हमला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शौकीन गार्डन इलाके में एक बिल्ली के बच्चे को लेकर…

22 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया खास संस्कृत सुभाषित, आत्मनिर्भरता और सेवा का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत सुभाषित साझा कर देशवासियों को आत्मनिर्भरता…

47 minutes ago

‘सब कुछ आपकी मर्जी से नहीं चलेगा…’: उज्जैन में बोले डॉ. मोहन भागवत- अहंकार छोड़ नियमों को अपनाएं युवा

Yuva Dharma Sansad Ujjain Mohan Bhagwat: उज्जैन में तीन दिवसीय युवा धर्म संसद का उद्घाटन…

48 minutes ago

अफगानिस्तान के खिलाफ क्यों नहीं मिला वैभव को मौका? कोच गौतम गंभीर ने बताई वजह

IND vs AFG T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को तीनों मैचों में प्लेइंग-11 में जगह…

1 hour ago

संतान सप्तमी व्रत कथा: संतान की सुख-समृद्धि के लिए करें शिव-पार्वती की पूजा, पढ़ें पूरी पौराणिक कथा

Santan Saptami Vrat Katha: संतान सप्तमी का व्रत संतान के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि…

1 hour ago