विभूति नारायण सिंह की जयंती पर होगा महोत्सव
शिव की नगरी काशी में शिव स्वरूप कैलाश वासी महाराज काशीराज द्विजराज डॉक्टर विभूतिनारायण सिंह शर्मदेव जी की 96 वीं जयंती के अवसर पर महोत्सव का शुभारंभ होगा. ये महोत्सव 5 नवंबर को सुबह 6 बजे पंचगंगा घाट पर माता के भव्य श्रृंगार और आरती के साथ किया जाएगा. जिसके बाद 10 बजे लहुराबीर स्थित वनिता पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है.
इस महोत्सव को विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम आयोजित कर रहा है. इसकी अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्ण प्रिया है. कार्यक्रम शाम 4 बजे मैदागिन में अग्रसेन कया इंटर कॉलेज में काशीराज जयंती महोत्सव में काशीराज का योगदान विषयक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जितेंद्र नाथ मिश्र भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार के आयुष मंत्री, स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु भी शामिल होंगे. जयंती समारोह में विशिष्ट विभूतियों को उल्लेखनीय योगदान के लिए काशीराज डॉक्टर विभूति नारायण सिंह कीर्ति अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा. जिसके बाद शाम 6 बजे मैदागिन मुख्य चौराहे पर काशीराज की स्मृति में काशीराज कीर्ति स्तंभ स्थल पर काशीवासियों द्वारा दीपदान का कार्यक्रम होगा.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…