देश

UP Nikay Chunav 2023: बागपत में मतदान का पाठ पढ़ाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने की गालियों की बौछार, वीडियो वायरल

UP Nikay Chunav-2023: यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच दिन भर मारपीट और राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच विवाद को लेकर भी खबरें सामने आई है. ताजा मामला बागपत से सामने आ रहा है जहां पुलिस अधिकारी ही मतदान का पाठ पढ़ान के दौरान गालियों की बौछार कर दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक बागपत में जनपद के कई मतदान केंद्रों पर पुलिस और प्रत्याशियों के बीच तीखी झड़पों के मामले सामने आए. वहीं कुछ स्थानों पर पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए लाठियां चार्ज कर भीड़ को दौड़ाया. बागपत जनपद के बड़ौत में एक बूथ पर अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र कंडेरा के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी निर्दलीय प्रत्याशी को कह रहे हैं कि तू क्यों समझा रहा है…तू अधिकारियों के बीच क्यों आया…?

इसके बाद मतदान केंद्र से ही निर्दलीय प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया गया. वहीं एक अन्य मामले में भी अपर पुलिस अधीक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मतदाताओं को मतदान का पाठ पढ़ाते हुए दिख रहे हैं, साथ ही गालियों की बौछार भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “….बल भर पिटूंगा…” इसी के साथ वह बात का पालन ना करने पर चेतावनी भी दे रहे है. बता दें कि दोपहj 3:00 बजे तक बागपत में 53,96% मतदान हुआ है.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए कानपुर में पार्षद प्रत्याशी बेहोश, मऊ में चेयरमैन पद के प्रत्याशी समर्थकों के बीच जमकर हुई मारपीट, तीन घायल

कानपुर देहात में भाजपा के पूर्व विधायक को जनता ने खदेड़ा

कानपुर देहात से बीजेपी के पूर्व विधायक विनोद कटियार को जनता द्वारा खदेड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में पूर्व विधायक विनोद कटियार भागते नज़र आ रहे हैं. उनके ऊपर पोलिंग बूथ मे जबरन घुसने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि वह बूथ में जबरन घुस रहे थे, जिसका विरोध जनता ने किया है. लोगों ने उन पर मतदान मे गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. जनता से बचाने के लिए भारी पुलिस बल ने पूर्व विधायक विनोद कटियार को अपनी सुरक्षा मे मौके से निकाला है. एडीएम प्रशासन केशव नाथ गुप्ता, एसडीएम भोगनीपुर और एडिशनल एसपी राजेश पांडेय कानपुर देहात ने खासी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

19 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago