सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए एक्टर गोविंदा.
Actor Govinda joins Shiv Sena Shinde: एक्टर गोविंदा गुरुवार को मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए. जानकारी के अनुसार वे लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वे चुनाव लड़ेंगे. उन्हें मुंबई की नाॅर्थ वेस्ट सीट से टिकट मिल सकता है. इस दौरान सीएम शिंदे ने कहा कि वे जमीन से जुड़े हुए हैं और सभी लोग उनको चाहते हैं.
बता दें कि इससे पहले 2004 में गोविंदा कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के दिग्गज राम नाइक को 48 हजार 271 वोटों से पराजित किया था. पार्टी में शामिल होने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि जमीन से जुड़े और सभी की पसंद गोविंदा का आज असली शिवसेना में मैं स्वागत करता हूं. सीएम शिंदे ने आगे कहा कि गोविंदा की कोई शर्त नहीं है. उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का काम पसंद आया है. उन्हें फिल्म जगत के लिए कुछ करना है. उन्होंने कहा कि मुझे कोई टिकट नहीं चाहिए.
वहीं एक्टर गोविंदा ने कहा कि 2004-2009 तक राजनीति में थे. इसके बाद मैंने राजनीति को अलविदा कह दिया. हालांकि राजनीति छोड़ने के बाद मुझे विश्वास नहीं था कि मैं वापस आऊंगा. लेकिन 14 साल के वनवास के बाद शिंदेजी के रामराज्य में वापस आया हूं. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. हालांकि भाजपा और एनसीपी अजित गुट ने उम्मीदवारों का ऐलान किया है. सीएम शिंदे ने अभी तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है.
2004 के लोकसभा चुनाव में गोविंदा से हारने के बाद भाजपा के दिग्गज राम नाईक ने अपनी किताब चरैवेती चरैवेती में दावा किया कि गोविंदा ने डाॅन दाऊद इब्राहिम की मदद से चुनाव जीता था. हालांकि गोविंदा ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था. बता दें कि सांसद बनने के बाद शुरुआती 10 महीनों में उन्होंने सांसद निधि का विकास कार्यों के लिए बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया था. इसके बाद जब इसको लेकर मीडिया में बयानबाजी हुई तो उन्होंने इस राशि का इस्तेमाल करना शुरू किया.
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…