दुनिया

Elon Musk ने X के लिए की नई घोषणा, इन यूजर्स को मुफ्त में मिलेगी प्रीमियम सर्विस

Elon Musk: जो लोग सोशल साइट एक्स (X) (पूर्व नाम ट्विटर) का इस्तेमाल करते है, उनके लिए इसके सीईओ एलन मस्क ने एक घोषणा की है, जिसके तहत यूजर्स को कुछ प्रीमियम सुविधाएं मुफ्त में मिल जाएंगी. एलन मस्क ने जब से एक्स की कमान संभाली है, तब से यह प्लेटफॉर्म कई बदलावों से गुजरा है. यह माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही एक अलग एप्लीकेशन में बदल गया था.

मस्क ने एक बहुप्रचारित सौदे में ट्विटर खरीदा था और कुछ समय बाद इसका नाम बदलकर ‘एक्स’ कर दिया था. वैरिफाइड यूजर्स के एकाउंट पर लगे ब्लू टिक को उन्होंने रातोंरात खत्म कर इसे पेड सर्विस में बदल दिया था. मतलब इसके लिए अब फीस भरनी पड़ती है.

फ्री में मिलेगी प्रीमियम सर्विस

मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि 2,500 से अधिक वैरिफाइड फॉलोअर्स वाले लोगों को एक्स पर सभी प्रीमियम सुविधाओं तक पहुंच मुफ्त में मिलेगी. इसके अलावा जिन लोगों को 5,000 वैरिफाइड लोग फॉलो कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी लागत के प्रीमियम+ सुविधाएं मिलेंगी. इस तरह अगर आप खुद एक्स प्रीमियम का विकल्प नहीं चुन रहे हैं, लेकिन आपके पास वैरिफाइड फॉलोअर्स की जरूरी संख्या है, तो आपको सब्सक्रिप्शन की सभी सुविधाएं भी मिल सकती हैं.

GrokAI का भी एक्सेस

अन्य लाभों के अलावा एक्स प्रीमियम और प्रीमियम+ यूजर नए लॉन्च किए गए xAI chatbot ‘GrokAI’ भी एक्सेस कर सकते हैं. कुछ समय पहले मस्क ने घोषणा की थी कि xAI का चैटबॉट, ग्रॉक जल्द ही X के सभी प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. मस्क ने X पर एक पोस्ट में इसका खुलासा किया था. पहले, ग्रॉक विशेष रूप से प्रीमियम+ यूजर्स के लिए उपलब्ध था. GrokAI को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

11 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

42 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago