देश

Adani Green: अडानी ग्रीन ने जीता सस्टेनेबिलिटी 4.0 अवार्ड

Adani Green: दुनिया के सबसे बड़े सोलर पावर डेवलपर और अडानी पोर्टफोलियो कंपनियों की रिन्यूएबल एनर्जी शाखा, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने फ़्रॉस्ट एंड सुलिवन और द एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सस्टेनेबिलिटी 4.0 अवार्ड 2022 में ‘लीडर्स अवार्ड’ जीता है. एजीईएल सर्विस सेक्टर में ‘मेगा लार्ज बिजनेस’ कैटेगरी के तहत ‘सस्टेनेबिलिटी फ्रंट रनर्स’ के रूप में उभरा है.

एजीईएल के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हम ईएसजी लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह अवार्ड बदलते समय के साथ हमारे अधिक फ्लेक्सिबल, प्रोएक्टिव और प्रोग्रेसिव होने के हमारे अथक प्रयासों को प्रमाणित करता है. सस्टेनेबिलिटी 4.0 अवार्ड, लोगों और ग्रह की बेहतरी के लिए एक संयुक्त सफर के रूप में सस्टेनेबिलिटी को अपनाने के नेतृत्व में, समूह के पॉजिटिव ट्रांसफॉर्मेशन की पहचान करता है.

ऐसे प्रतिष्ठित संस्थानों से मिलने वाला मूल्यांकन और मान्यताएं, सभी व्यावसायिक प्रक्रियाओं में सस्टेनेबिलिटी को इंटीग्रेट करने के लिए एक मजबूत सिस्टम स्थापित करने के हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान करती हैं.

इस प्रतिष्ठित विरासत का 13वां एडिशन फ्रोस्ट एंड सुलिवन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसके पास 1000 ग्लोबल कंपनियों, उभरते व्यवसायों और छह महाद्वीपों में इन्वेस्टमेंट कम्युनिटी और टेरी के साथ साझेदारी करने का 50 से अधिक वर्षों का अनुभव है. इस पुरस्कार का उद्देश्य सबसे प्रभावशाली कंपनियों को मान्यता देना है जो सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देती हैं और पर्यावरण की बेहतरी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं.

यह एक संगठन की रणनीति, गवर्नेंस और फाइनेंसियल परफॉरमेंस को सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक रूप से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डालता है जिसमें यह संचालित होता है, और व्यवसायों को स्टैकहोल्डर वैल्यू सुनिश्चित करने वाले लॉन्गटर्म फैसले लेने की अनुमति देता है.

ये भी पढ़ें : Adani Green: अडानी ग्रीन दुनिया की सबसे बड़ी पवन-सौर हाइब्रिड पावर डेवलपर बनी

सस्टेनेबिलिटी के प्रति एजीईएल का लगातार आगे बढ़ते रहने का नजरिया, इसके संचालन और सीएसआर पहलों में देखा जा सकता है. एजीईएल की सभी ऑपरेटिंग साइटें, सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त हैं और इसे हाल ही में वित्त वर्ष 22 के लिए, अपनी ऑपरेटिंग क्षमता के 100% के लिए, जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (जेडडब्ल्यूएल) से प्रमाणित किया गया है. एजीईएल, इंडियन बिज़नेस और बायोडाइवर्सिटी पहल का भी एक सहयोगी है और बायोडाइवर्सिटी के लिए ‘नो नेट लॉस’ के साथ व्यापार करने के लिए प्रतिबद्ध है.

एजीईएल ने रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन और सप्लाई करके, अब तक एकत्रित 23.6 मिलियन टन CO2 एमिशन को टाला है. रिन्यूएबल एनर्जी फूटप्रिंट्स में तेजी लाने के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ कार्यक्रम के तहत, डॉमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के दोहरे उद्देश्य को साकार करने के एक कदम के रूप में, एजीईएल ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ, 4.67 गीगावाट ग्रीन एनर्जी सप्लाई के लिए दुनिया के अब तक के सबसे बड़े ग्रीन पावर परचेस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं.

कंपनी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3.7 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करते हुए, अपने संचालन के आसपास के लोगों के जीवन में सहयोग करना जारी रखती है. एजीईएल की सकारात्मक पहलों के परिणामस्वरूप पिछले कुछ वर्षों में इसके संचालन में स्पष्ट बदलाव आया है, और यह सस्टेनेबिलिटी 4.0 अवार्ड कंपनी को अपने सस्टेनेबिलिटी विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

ये भी पढ़ें : Gautam Adani: एशिया के दानवीरों की सूची में शीर्ष पर उद्योगपति गौतम अडानी

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बारे में

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल), अडानी पोर्टफोलियो का रिन्यूएबल एनर्जी प्लेटफार्म है. कंपनी के पास दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल पोर्टफोलियो में से एक है, जिसमें ऑपरेशनल, निर्माणाधीन, अवार्डेड और अधिग्रहीत संपत्तियों में 20.4 गीगावाट की लॉक-इन ग्रोथ है, जो इन्वेस्टमेंट ग्रेड काउंटरपार्टीज को पूरा करती है.

कंपनी यूटिलिटी-स्केल ग्रिड-कनेक्टेड सोलर और विंड कृषि परियोजनाओं का विकास, निर्माण, स्वामित्व, संचालन और रखरखाव करती है. एजीईएल बिजली उत्पादन के डीकार्बोनाइजेशन पर केंद्रित है और भारत को अपने स्थिरता लक्ष्यों को पूरा करने में मदद कर रहा है.

अमेरिका स्थित थिंक टैंक मेरकॉम कैपिटल ने अदाणी समूह को #1 ग्लोबल सोलर पावर जनरेशन एसेट मालिक के रूप में स्थान दिया है. एजीईएल को एनर्जी ट्रांजिशन के प्रमुख चालक के रूप में मान्यता देते हुए प्रोजेक्ट फाइनेंस इंटरनेशनल (पीएफआई) द्वारा ग्लोबल स्पांसर ऑफ़ द ईयर के रूप में भी सम्मानित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मोहम्मद पागल रेहान’ से लेकर ‘मूर्ख काली देवी’ तक…इलाहाबाद-झांसी MLC चुनाव की वोटर लिस्ट देखकर चकरा जाएगा सर

इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…

17 minutes ago

चांदी में अचानक आई 5000 रुपये की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता; जल्दी चेक करें आज के ताजा दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट आई है.…

32 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! क्या दिवाली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike) का…

1 hour ago

UN में PAK की शर्मनाक हरकत! भारत ने प्रोपेगैंडा को किया ध्वस्त, बोले- ‘कश्मीर हमारा था, है और रहेगा’

India UNGA: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद पर रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल उठाए…

1 hour ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीनियर असिस्टेंट और असिस्टेंट के 126 पदों पर निकली…

2 hours ago