IAA Olive Crown Awards: भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर समूह, अदाणी ग्रुप ने IAA ऑलिव क्राउन अवार्ड्स 2025 में चार स्वर्ण पुरस्कार जीतकर एक बार फिर अपनी स्थिरता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को साबित कर दिया.समूह को कॉरपोरेट सोशल क्रूसेडर ऑफ द ईयर और ग्रीन एडवरटाइज़र ऑफ द ईयर के प्रतिष्ठित खिताब से नवाज़ा गया.
इसके अलावा अदाणी की चर्चित फिल्म ‘पंखा’ को टीवी/सिनेमा (कॉर्पोरेट) और डिजिटल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण पुरस्कार मिला. यह फिल्म पर्यावरण संरक्षण के संदेश को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है.
प्रणव अदाणी, निदेशक, अदाणी समूह ने इस उपलब्धि पर कहा कि, “हमारी हरित पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की सुरक्षा की दिशा में हमारे संकल्प को दर्शाती है. ‘कॉरपोरेट सोशल क्रूसेडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान हमारी स्थिरता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण है. स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े हमारे प्रयासों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और यह लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना रहा है.”
अमन कुमार सिंह, अध्यक्ष – रणनीति प्रमुख और कॉरपोरेट ब्रांड कस्टोडियन, ने कहा कि, “यह जीत पूरे अदाणी परिवार के लिए गर्व का पल है. यह सभी अदाणी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है. ‘पंखा’ फिल्म सिर्फ हमारे स्केल और स्पीड की कहानी नहीं कहती, बल्कि यह दर्शाती है कि हम आम लोगों के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला रहे हैं. यह फिल्म भारत की ‘हम करके दिखाते हैं’ (#AdaniHKKDH) भावना को भी सलाम करती है.”
यह पुरस्कार समारोह मुंबई में आयोजित किया गया था, जहां महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
IAA (इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन) द्वारा 1938 में स्थापित, ऑलिव क्राउन अवार्ड्स उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जो रचनात्मकता के जरिए स्थिरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हैं. यह भारत के ऐसे इकलौते अवार्ड हैं जो पूरी तरह ग्रीन एडवरटाइजिंग और पर्यावरणीय संचार को समर्पित हैं.
इस शानदार जीत के साथ अदाणी समूह ने न सिर्फ बिज़नेस में बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में भी अपनी अग्रणी भूमिका को और मज़बूत किया है.
ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल की संवैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, अब तक चार याचिकाएं दायर
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…