Bharat Express DD Free Dish

अदाणी समूह ने IAA ऑलिव क्राउन अवार्ड्स 2025 में मारी बाज़ी, चार गोल्ड मैडल अपने नाम किए

IAA Olive Crown Awards में अदाणी ग्रुप ने चार गोल्ड अवॉर्ड जीतकर स्थिरता और सामाजिक जिम्मेदारी में अपनी अग्रणी भूमिका को सिद्ध किया. उनकी फिल्म ‘पंखा’ को पर्यावरण संदेश पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला.

Prestigious IAA Olive Crown Awards 2025

IAA Olive Crown Awards: भारत के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर समूह, अदाणी ग्रुप ने IAA ऑलिव क्राउन अवार्ड्स 2025 में चार स्वर्ण पुरस्कार जीतकर एक बार फिर अपनी स्थिरता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को साबित कर दिया.समूह को कॉरपोरेट सोशल क्रूसेडर ऑफ द ईयर और ग्रीन एडवरटाइज़र ऑफ द ईयर के प्रतिष्ठित खिताब से नवाज़ा गया.

इसके अलावा अदाणी की चर्चित फिल्म ‘पंखा’ को टीवी/सिनेमा (कॉर्पोरेट) और डिजिटल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का स्वर्ण पुरस्कार मिला. यह फिल्म पर्यावरण संरक्षण के संदेश को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है.

पर्यावरण के प्रति अदाणी की प्रतिबद्धता

प्रणव अदाणी, निदेशक, अदाणी समूह ने इस उपलब्धि पर कहा कि, “हमारी हरित पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की सुरक्षा की दिशा में हमारे संकल्प को दर्शाती है. ‘कॉरपोरेट सोशल क्रूसेडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान हमारी स्थिरता के प्रति अटूट निष्ठा का प्रमाण है. स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े हमारे प्रयासों का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और यह लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना रहा है.”

अमन कुमार सिंह, अध्यक्ष – रणनीति प्रमुख और कॉरपोरेट ब्रांड कस्टोडियन, ने कहा  कि, “यह जीत पूरे अदाणी परिवार के लिए गर्व का पल है. यह सभी अदाणी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का नतीजा है. ‘पंखा’ फिल्म सिर्फ हमारे स्केल और स्पीड की कहानी नहीं कहती, बल्कि यह दर्शाती है कि हम आम लोगों के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला रहे हैं. यह फिल्म भारत की ‘हम करके दिखाते हैं’ (#AdaniHKKDH) भावना को भी सलाम करती है.”

यह पुरस्कार समारोह मुंबई में आयोजित किया गया था, जहां महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

IAA ऑलिव क्राउन अवार्ड्स के बारे में

IAA (इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग एसोसिएशन) द्वारा 1938 में स्थापित, ऑलिव क्राउन अवार्ड्स उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है जो रचनात्मकता के जरिए स्थिरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हैं. यह भारत के ऐसे इकलौते अवार्ड हैं जो पूरी तरह ग्रीन एडवरटाइजिंग और पर्यावरणीय संचार को समर्पित हैं.

इस शानदार जीत के साथ अदाणी समूह ने न सिर्फ बिज़नेस में बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में भी अपनी अग्रणी भूमिका को और मज़बूत किया है.

ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल की संवैधानिकता पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, अब तक चार याचिकाएं दायर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read