देश

अदाणी विद्या मंदिर और यूनिसेफ ने एक अनूठी शिक्षा पहल के लिए मिलाया हाथ

Ahmedabad: अदाणी विद्या मंदिर (एवीएमए) ने जून से दिसंबर 2023 तक सभी स्कूली छात्रों को शामिल करते हुए “यूनिसेफ ऑन कैंपस नॉलेज इनिशिएटिव” शुरू करने के लिए यूनिसेफ के साथ साझेदारी की है. यह सहयोग गुजरात के यूनिसेफ कार्यालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है. सहयोग दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने का कार्यक्रम 17 मई 2023 को हुआ.

अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर 

अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर छात्रों को एक ऐसी प्रणाली प्रदान करता है जो आधुनिक तकनीक और पारंपरिक मूल्यों का सही मिश्रण है. वहीं यह छात्रों को रोजाना पौष्टिक भोजन, किताबें, परिवहन सुविधा के साथ यूनिफॉर्म के तौर पर सहायता भी प्रदान करता है. यह साझेदारी एवीएमए के छात्रों मे बाल अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा. इसके अलावा प्राथमिकता वाले क्षेत्र जैसे जलवायु, जीवन कौशल, शरीर की सकारात्मकता और आत्म-सम्मान, पोषण, एनीमिया, ऑनलाइन सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने जैसे विषयों की जानकारी देगा.

ऐसा करने वाला गुजरात का पहला प्राइवेट स्कूल

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष, डॉ प्रीति अदाणी ने कहा, “एवीएमए यूनिसेफ़ के साथ की गई इस साझेदारी से बहुत खुश है. मुझे पूरा यकीन है के हमारे विद्यार्थी इसका पूरा लाभ लेंगे और वे भारत के जागरूक नागरिक बनेंगे. इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ट्रस्टी शीलिन अदाणी ने एवीएमए स्कूल टीम को गुजरात का पहला प्राइवेट स्कूल जिसने यूनिसेफ़ के साथ साझेदारी की है इसके लिए बधाई दी. यह गुणवत्ता और संपूर्ण शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए गुजरात में एक अनूठा मॉडल बनाने में भी योगदान देगा. इस पहल के तहत एलिक्सिर फाउंडेशन और अन्य सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं.

बच्चों को मिलेंगे ये अवसर

यूनिसेफ के गुजरात फील्ड के चीफ प्रशांता दास ने कहा है कि अदाणी विद्या मंदिर (अहमदाबाद) में उन्हें ‘यूनिसेफ ऑन कैंपस नॉलेज इनिशिएटिव’ शुरू करने की खुशी है. ये एक 100% लागत मुक्त स्कूल है को के जरूरत मंद बच्चों को एडमिशन देता है. यह साझेदारी बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन और सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच की गारंटी देने वाले आरटीआई अधिनियम से जुड़े बच्चों के विकास और भागीदारी पर केंद्रित एक अनूठा मॉडल है. इस पहल का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, उन्हें रणनीतिक अभियानों में शामिल करने और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए मंच और अवसर तैयार करना है. मैं अदाणी विद्या मंदिर में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए डॉ प्रीति अदाणी और शीलिन अदाणी को उनके नेतृत्व, प्रतिबद्धता और दृष्टि के लिए बधाई देता हूँ.

की जाएगी युवा चैंपियन की पहचान

इस पहल का उद्देश्य न्यू डिजिटल और ऑन-ग्राउंड अभियानों के माध्यम से बच्चों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है. इसके तहत बच्चों को निर्वाचित प्रतिनिधि, खिलाड़ियों, व्यापार जगत की हस्तियों से बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा. इसके साथ इसका लक्ष्य युवा चैंपियन की पहचान कर उन्हें ऑनलाइन एक्टिवेशन और चैनलों के माध्यम से उनकी आवाज को बढ़ाना है. यूनिसेफ एवीएमए के युवा चैंपियनों की पहचान करेगा और विभिन्न मंचों के माध्यम से उनकी आवाज बुलंद करेगा. यूनिसेफ और एवीएमए साल के आखिरी में इस सहयोग के प्रभाव का विश्लेषण करेंगे और इसके फिर आने वाले वर्षों के लिए इस सहयोग को बढ़ाने और विस्तारित करने पर सहमति बनाएंगे.

इसे भी पढ़ें: मेघालय: पान बेचने वाले के बेटे ने किया कमाल, HSSLC कॉमर्स स्ट्रीम में हासिल किया पहला स्थान

अदाणी फाउंडेशन के बारे में जानकारी

अदाणी फाउंडेशन, अदाणी समूह की सामुदायिक सहायता और जुड़ाव शाखा, पूरे भारत में रणनीतिक सामाजिक निवेश करने के लिए समर्पित है. 1996 से फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्थायी आजीविका, कौशल विकास और सामुदायिक बुनियादी ढांचे सहित मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है. राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित अपनी रणनीतियों के साथ फाउंडेशन दृष्टिकोण और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जाना जाता है जो अदाणी समूह के व्यवसायों और उससे आगे के समुदायों की भलाई और धन में योगदान देता है. वर्तमान में यह 19 राज्यों के 5,753 गांवों में संचालित है, जिससे 73 लाख लोगों का जीवन आसान हुआ है.

Rohit Rai

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

18 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

41 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago