खेल

IPL 2023 Playoffs: क्या फिर टूट जाएगा RCB का सपना? प्लेऑफ में एंट्री मिलना मुश्किल

IPL 2023 Playoffs Scenario: आईपीएल 2023 का सफर अब अंतिम पड़ाव पर आ चुका है. आईपीएल 2023 के लीग स्टेज में 63 मैच खेले जा चुके हैं. अब सिर्फ 7  मैच और बाकी हैं. आईपीएल पॉइंट्स टेबल पर नजर डाले तो टॉप-4 में आरसीबी का नाम नहीं है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर लीग में अब तक कुल 12 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसके 12 अंक है. ऐसे में आरसीबी को 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे हर हाल में अपने आखिरी दो लीग मैच जीतना होगा. हालांकि, इस दौरान टीम को नेट-रन-रेट और अन्य टीमों के प्रदर्श पर भी निर्भर रहना होगा.

क्या फिर जाएगा RCB का सपना ?

आईपीएल के 15 सीजन बीत चुके हैं लेकिन आरसीबी के नाम अब तक ट्रॉफी नहीं आई है. हर साल ये टीम कोशिश जरूर तकती है मगर आरसीबी के खिलाड़ियों का फॉर्म और उनकी किस्मत साथ नहीं देती. एक बार आईपीएल के 16वें सीजन में टूर्नामेंट में आरसीबी का सफर खत्म होता नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: VIDEO, IPL 2023: ‘मैच बाद में देख लेंगे, हम तो तुम्हें देखने आए हैं’.., चीयरलीडर्स के साथ हुई बदतमीजी

प्लेऑफ में एंट्री मिलना मुश्किल

अभी मान लेते हैं कि गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में जाना तय है. वहीं मुंबई इंडियंस और लखनऊ भी इस रेस में काफी आगे है. इसके बाद आता है आरसीबी का नंबर. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 18 को सनराइजर्स हैदराबाद और 21 को गुजरात टाइटंस से मुकाबला खेलना है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तो सबसे पहले टीम को इन दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी. ऐसा होता है तो उसके 16 पॉइंट हो जाएंगे. हालांकि उसके बाद भी टीम प्लेऑप के लिए क्वालीफाई करेगी या नहीं ये अन्य टीम पर निर्भर होगा.

हैदराबाद के खिलाफ जीतना जरूरी

आरसीबी को गुरुवा को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलना है. अगर आरसीबी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा खना चाहती है तो उसे हर हाल में पहले ये मुकाबला जीतना होगा वो भी एक बड़े अंतर से क्योंकि इससे उनके रन रेट में उछाल आएगा ताकि जब आगे बात बराबर अंक पर फंसे तो वहां टीम को फायदा मिल सके क्योंकि मुंबई और लखनऊ पहले ही टॉप-3 औ 4 पर कब्जा जमाई हुआ है. ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के पास आखिरी मौका है टूर्नामेंट में अपनी जगह बचाने का.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

28 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

28 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

45 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

45 minutes ago