देश

UP News: गोरखपुर में ADG ने लिया बड़ा एक्शन, भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का केस दर्ज, महिलाओं ने लगाए थे आरोप

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री संजू पासवान व उनके साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है. गुलरिहा थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने व धमकी देने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. इस मामले में पीड़ित महिलाओं ने एडीजी जोन को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी. एडीजी के आदेश पर ये कार्रवाई हुई है. हालांकि महिलाओं पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन जांच में ये आरोप गलत पाया गया.

क्या है पूरा मामला

मीडिया सूत्रों के मुताबिक,  कोतवाली के गाजीरौजा बसफोड़ा तिराहा की रहने वाली राजपति देवी व उनकी बेटी मंजू ने भाजपा नेता और उनके साथी पर आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें लिखा है कि उन्होंने 27 अगस्त, 2015 को गुलरिहा के रसूलपुर में दो डिस्मिल भूमि बैनामा कराया था, जिस पर वह काबिज हैं, लेकिन अब जमीन को संजू पासवान व उनके साथी अविनाश पाल कब्जा करना चाह रहे हैं. राजपति देवी ने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर चहारदीवारी भी गिरा दी. इस पर वह फिर से उसका निर्माण कराने लगीं तो भाजपा नेता ने उनको जान से मारने की धमकी दी. इसी के साथ भूमि बैनामा करने का दबाव बनाने लगे. बता दें कि दूसरा मुकदमा बेलीपार के कुसमौल की रहने वाली विजय लक्ष्मी ने दर्ज कराया है. उन्होंने एडीजी को प्रार्थनापत्र दिया है और लिखा है कि गहने बेचकर 27 अगस्त, 2015 को गुलरिहा के रसूलपुर में 2616 वर्ग फीट भूमि बैनामा कराया था, जिस पर उनका कब्जा है, लेकिन भाजपा नेता संजू पासवान व उनके साथी अविनाश चंद्र पाल भूमि बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं. इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विचाराधारा को आगे बढ़ा रहे पीएम मोदी

साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पूरे मामले पर मीडिया को जानकारी दी कि महिलाओं की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले व आरोपों की जांच कर रही है. जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago