देश

West Bengal: शाहजहां शेख के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले- ED खुद है ईडियट

West Bengal: पश्चिम बंगाल में इस समय नया बवाल मचा हुआ है. टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर टीएमसी नेता के समर्थकों ने हमला बोल दिया था. इसके चलते ईडी के कई अधिकारियों को चोट भी आई थीं. इसको लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर जोरदार हमला बोला था, और अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी बयान दिया है. लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर ने ईडी को ईडियट तक कह दिया है.

दरअसल, ईडी पर हुए हमले को लेकर अधीर रंजन चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ईडी क्या करेगी, ईडी खुद ही ईडियट है.” इसके साथ ही अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि ईडी खुद बेवकूफ है, जो सोचती है कि पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी उनका ख्याल रखेगी. सत्ताधारी दल पार्टी में खतरनाक लोगों को बचाने का काम कर रही है.

यह भी पढ़ें-तमिलनाडु ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2024 में शामिल नहीं होंगे मुकेश अंबानी, ये है कारण

अधीर रंजन चौधरी ने बोला हमला

अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में को लेकर कहा है कि यह देखभाल’ वाली सरकार है तो लुकआउट सर्कुलर का क्या उपयोग है? किसी को बड़े-बड़े दावे नहीं करने चाहिए. चाहे वो बीजेपी हो, ईडी हो या फिर सीबीआई. बीजेपी तो रोहिंग्या का राग अलापती रहती है. इतने समय तक वे कहां थे और गृह मंत्रालय कहां था? अब जब मामला सुर्खियों में है तो उन्होंने ध्रुवीकरण की राजनीति शुरू कर दी है. उन्हें देखभाल करने वालों के खिलाफ कुछ करना चाहिए.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: “कुछ शक्तियां मुस्लिमों को नीचा…”, राम मंदिर पर बोले महमूद मदनी, लोकसभा चुनाव पर ये प्रस्ताव पास

राज्यपाल ने भी खड़े किए सवाल

शाहजहां शेख से जुड़े इस मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने प्राधिकारियों को मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शाहजहां शेख को तुरंत गिरफ्तार करने के साथ-साथ आतंकवादियों के साथ उनके कथित संबंधों की जांच करने का निर्देश दिया है. बोस ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि टीएमसी नेता ने शायद ‘‘हद पार कर दी’’.ट

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 7 सुरक्षा एजेंसियों के लगे कैंप, 15 टीमें जुटीं इनपुट तलाशने में, हर खतरे से निपटेंगे ये जवान, भारी वाहनों के लिए निर्देश जारी

शेख के आतंकवादियों से कथित संबंध होने की राज्यपाल की टिप्पणियों की सत्तारूढ़ टीएमसी ने रविवार को तीखी आलोचना की. राज भवन की ओर से शनिवार देर रात जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रमुख को दोषी को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

11 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

51 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago