खेल

Ranji Trophy: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने ठोका दोहरा शतक, मुश्किल में पड़ सकते हैं गिल

Cheteshwar Pujara Double Hundred: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी सीजन 2023-24 की शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही मैच में दोहरा शतक जमा दिया है. सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में नाबाद 243 रनों की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका अदा की. पुजारा इस समय भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान होना बाकी है.

चेतेश्वर पुजारा ने ठोका दोहरा शतक

चेतेश्वर पुजारा ऐसी पारी खेलने के बाद चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे, क्योंकि भारत के लिए पिछेल कुछ टेस्ट मैचों में नंबर तीन पर शुभमन गिल खेल रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहतरीन नहीं रहा है. ऐसे में पुजारा अगर भारतीय टीम में आते हैं तो वह शुभमन गिल के इस नंबर पर खतरा बन सकते हैं. पुजारा ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी में 356 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके की मदद से 243 रन बनाए. पुजारा का यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 17वां दोहरा शतक था. पुजारा ने चौथे विकेट के लिए अर्पित वासवदा के साथ 176 रन की साझेदारी की. वहीं पांचवे विकेट के लिए प्रेरक मांकड़ के साथ मिलकर नाबाद 256 रनों की साझेदारी की.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, चयनकर्ताओं को करनी होगी माथापच्ची

सौराष्ट्र ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

चेतेश्वर पुजारा के अलावा सौराष्ट्र की ओर प्रेरक मांकड़ ने भी नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने 176 गेंदों में 104 रन बनाए. सौराष्ट्र की ओर से ओपनर बल्लेबाज हार्विक देसाई ने भी 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली. जबकि, शेल्डन जैक्सन (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली. अर्पित वासवदा ने 68 रनों की पारी खेली. एक दोहरा शतक, एक शतक, और तीन अर्धशतकीय पारी की मदद से सौराष्ट्र ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 578 रन बनाकर पारी धोषित कर दी. इधर, झारखंड की टीम पहली पारी में 142 रन बनाए थे. ऐसे में सौराष्ट्र को इस पारी में 436 रन की बढ़त मिली.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

3 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

43 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago