देश

बचपन से सुन-बोल नहीं सकती… अब राष्ट्रपति ने PM वीरता पुरस्कार 2024 से किया सम्मानित

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 19 बच्चों को पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. यह 5 से 18 साल तक के बच्चों को दिया जाता है. ये पुरस्कार इस बार 9 लड़कों और 10 लड़कियों को दिया गया। यह पुरस्कार कला, संस्कृति, बहादुरी, सोशल सर्विस और खेल के क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाले बच्चों को दिया जाता है. पीएम मोदी ने सभी विजेताओं के साथ बातचीत भी की. अवार्ड लेने वाले सभी बच्चे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: रामलला की पहली मंगला आरती देखने को उमड़े लाखों भक्त, मुख्य पुजारी ने कहा, “आज और कल नहीं मिलेंगे दर्शन”

इन खेल प्रतिभाओं को मिला पीएम वीर पुरस्कार

जानकारी के अनुसार खेल में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले आदित्या यादव, चार्वी ए, जेसिका नेयी सारिंग और आर सूर्य प्रसाद को पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला. इनमें से गोरखपुर की रहने वाली आदित्या यादव तो दिव्यांग हैं. यानी वह बचपन से न तो सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं. आदित्या की उम्र 12 साल हैं. आदित्या की दिव्यांगता का देश के कई बड़े हाॅस्पिटलों में इलाज हुआ लेकिन डाॅक्टर्स को सफलता नहीं मिली.

पिता की मेहनत लाई रंग

आदित्या के पिता स्वयं बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं. ऐसे में उन्होंने आदित्या को बैडमिंटन खेलने का प्रशिक्षण दिया. वे स्वयं एनई रेलवे में बैडमिंटन कोच हैं. इसके बाद पिता की मेहनत रंग लाने लगी. जिले के बाद स्टेट, और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और ढेरों मेडल अपने नाम किए. आदित्या फिलहाल ओलंपिक मेडल की तैयारी कर रही हैं.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS आपको गुलाम बना रहे

इतने मेडल कर चुकीं अपने नाम

बता दें कि आदित्या ने साल 2022 में ब्राजील डेफ ओलंपिक में टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. इसके अलावा एशिया पैसेफिक डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप सिंगल में सिल्वर, अंडर 21 गर्ल डबल्स में गोल्ड इसके अलावा मिक्स डबल में ब्राॅन्ज मेडल भी उन्होंने जीता है. वहीं इसी चैंपियनशिप के वुमेंस डबल में गोल्ड और वुमेंस सिंगल में कांस्य पदक जीत चुकीं हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

4 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

40 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

59 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago