देश

अररिया में 6 हथियाबंद बदमाशों ने बैंक से 90 लाख रुपए लूटे, 2 राउंड गोलियां चलाई

Bihar Axis Bank Loot: बिहार के अररिया में बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने एडीबी चैक स्थित एक्सिस बैंक से 90 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की। बता दें कि इससे पहले आरा में लुटेरों ने एक्सिस बैंक को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS आपको गुलाम बना रहे

जानकारी मिलने के बाद अररिया के एसपी अशोक कुमार सिंह समेत कई और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। बैंक के अनुसार ब्रांच से 90 लाख से अधिक की लूट हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

लुटेरों ने किए 2 राउंड फायर

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 6 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लूटेरों ने 2 राउंड गोलियां भी चलाई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से बिहार में फिर से जंगलराज की यादें ताजा हो गई।

यह भी पढ़ेंः मिजोरम में बड़ा हादसा, लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग हुए जख्मी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

15 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

38 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

52 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago