फोटो-सोशल मीडिया
UP News: प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से फरार चल रही माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की बहन आयशा नूरी के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आयशा के मेरठ स्थित घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है. वह इस साल अप्रैल से फरार चल रही है और कोर्ट में पेश नहीं हो रही है. बता दें कि आयशा नूरी और उसके पति अखलाक पर आरोप है कि, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक के गुर्गे गुड्डू मुस्लिम को उसने पनाह दी थी और भागने में सहयोग किया था. इसी के बाद से पुलिस उसे तलाश रही है.
बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने मेरठ के नौचंदी के भवानी नगर स्थित उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया है. मालूम हो कि इस मामले में पुलिस पहले ही आयशा के डॉक्टर पति अखलाक को गिरफ्तार कर चुकी है. उमेश पाल के हत्यारों को अपने घर में पनाह देने की जानकारी सामने आने के बाद दो अप्रैल को एसटीएफ की लखनऊ टीम ने अखलाक को गिरफ्तार किया था और इसी के बाद उसे उमेश पाल हत्याकांड में साजिश का आरोपी बनाया गया था. बता दें कि अखलाक के घर में गुड्डू मुस्लिम पहुंचा था, इसका खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज में हुआ था. अखलाक के घर में लगे एक सीसीटीवी में गुड्डू मुस्लिम अखलाक से मिलता हुआ नजर आया था और इसी के बाद पुलिस ने उसपर शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था.
गौरतलब कि उमेश पाल की 24 फरवरी को दिन-दहाड़े हत्या हुई थी. इस मामले में उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद के पूरे कुनबे के साथ ही उसके कई गुर्गों पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था. तो वहीं अखलाक के घर का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अतीक की बहन और बहनोई भी इस मामले में आरोपी हुए और फिर पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भी कार्रवाई की. उमेश पाल की हत्या के साथ ही उनके दो गनर्स की भी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल पर फायरिंग और बम से भी हमला किया गया था. इस मामले में अतीक का बेटा असद पहले ही एनकाउंटर में मारा जा चुका है तो वहीं अतीक और उसका माफिया भाई अशरफ बदमाशों की गोली का शिकार हो चुका है. वहीं इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड ले़डी डान अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन भी फरार चल रही है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…