देश

“53 सालों का हिसाब दें मिस्टर बंटाधार और कमलनाथ की जोड़ी”, शिवराज सरकार के 20 सालों का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश कर अमित शाह ने कांग्रेस को दिखाया विकास का आईना

Amit Shah In Bhopal: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है. इसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (20 अगस्त) शिवराज सिंह चौहान सरकार के 20 सालों (2003-2023) का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा. इस दौरान अमित शाह ने गरीब कल्याण महाअभियान का शुभारंभ भी किया.

मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा मिला- शाह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ, तब से कुछ साल छोड़कर लगभग 53 वर्ष कांग्रेस का शासन रहा. आज जो लोग भाजपा सरकार में हुए विकास पर सवाल उठाते हैं उन्हें अपने 53 साल का हिसाब भी देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा मिला हुआ था, लेकिन 2003 में मिस्टर बंटाधार की सरकार को हटाकर प्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लिया और भाजपा की सरकार बनी.

“बीजेपी ने बीमारू शब्द से मुक्ति दिलाई”

भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू शब्द से मुक्ति दिलाने का काम किया और 20 वर्षों में मध्य प्रदेश “विकसित मध्य प्रदेश” बनकर सामने उभरा है. आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नींव डालने का काम 20 वर्षों में हुआ है. कभी बंटाधार माना जाने वाला मध्य प्रदेश आज विकास की बुलंदियां छू रहा है. पिछले 20 साल में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाते हुए भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं.

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: अमित शाह आज पेश करेंगे ‘शिवराज सरकार’ का रिपोर्ट कार्ड, एक महीने में दूसरी बार MP दौरे पर गृह मंत्री

गृह मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि “मैं कांग्रेस नेताओं से कहना चाहता हूं कि इधर-उधर की बातें करके जनता को भ्रमित ना करते हुए मध्य प्रदेश के विकास के इस रिपोर्ट कार्ड का जवाब दें. कांग्रेस सरकार के 53 सालों का हिसाब दें मिस्टर बंटाधार और कमलनाथ की जोड़ी.

आगामी चुनाव गरीबी से संपूर्ण मुक्ति का चुनाव है- शाह

अमित शाह ने कहा, “आगामी चुनाव गरीबी से संपूर्ण मुक्ति का चुनाव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी योजनाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने का काम किया है. इसके साथ ही भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए मध्य प्रदेश की साढ़े 9 करोड़ जनता का आभार प्रकट करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

37 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

46 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

47 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago