अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा
Ayodhya Pran Pratishta: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद 22 जनवरी की शाम अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी. उन्होंने बताया कि अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी.
अधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी. क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी (आरटीओ) आर. पी. यादव ने बताया कि 22 जनवरी की शाम 100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है.
उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप दीप जलाए जाएंगे. जिसमें स्थानीय कुम्हारों की मदद ली जा रही है और उनसे दीपों को खरीदा जा रहा है. योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी.
अधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद योगी सरकार की तरफ से पूरी अयोध्या को दीपों से सजाया जाएगा और राज्य पर्यटन विभाग की ओर से इसकी भव्य तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किये जायेंगे.
मालूम हो कि सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और उनके हाथों से ही कई अनुष्ठान होंगे. हालांकि मंदिर में 16 जनवरी से ही प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है. रामलला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान की जा चुकी है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सम्पन्न होने को लेकर अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है. ऐसे में आज रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के जल के 125 कलश से धोया जाएगा और फिर रामलला का मध्याधिवास होगा और शाम को शैयाधिवास का अनुष्ठान होगा और इसके बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.
बता दें कि राम मंदिर तक जाने वाले मार्क को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है तो वहीं दीवारों पर भगवान राम से सम्बंधित चित्र उकेरे गए हैं. जगह-जगह पर रामायण की तमाम चौपाइयों से सम्बंधित चित्रों को भी उकेरा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…