देश

‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ भजन ने जीता दिल, PM मोदी ने की सराहना, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने किया है प्रोड्यूस

राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश-दुनिया के रामभक्तों में भारी उत्साह है. अयोध्या से लेकर देश की गलियों तक लोग भगवान श्रीराम पर बने अलग-अलग गानों और धुनों के माध्यम से भक्ति में  डूबे हुए हैं. वहीं हाल ही में आए एक और गाने ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ ने धूम मचा रखी है. गाने को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. शंकर महादेवन, कैलाश खेर, शान और आकृति कक्कड़ ने इस गाने को अपने सुरीले स्वरों में पिरोया है. वहीं गाने को पीएम मोदी की सराहना भी मिली है. बता दें कि ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ गाने को संयुक्त रूप से जेनिथ ग्रुप के चेयरमैन हरि शंकर टिबरेवाल और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने प्रोड्यूस किया है.

पीएम मोदी ने गाने को लेकर कही यह बात

पीएम मोदी ने ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ गाने का लिंक अपने एक्स एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा ‘रामलला के आगमन को लेकर हर तरफ उनके भक्तों के जोश भरे उद्गार देखने को मिल रहे हैं. इस अवसर से जुड़ा यह गीत इसी भावना को अभिव्यक्त करता है.’  पीएम मोदी द्वारा गाने को प्रोत्साहन मिलने के बाद गाने के निर्माण से जुड़े लोगों में भारी उत्साह है.

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जताया पीएम मोदी का आभार

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इस राम भजन की सराहना किए जाने के बाद भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय ने पीएम मोदी का आभार जताया है. उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर आभार जताते हुए लिखा ‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद जिन्होंने इस गीत को सराहा है. श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जिस तरह की जन भावना उमड़ी रही है उसी भावना को इस “राम एंथम” में पिरो कर आप तक पहुंचाने की ये हमारी कोशिश है. इस राम भजन को मैंने संयुक्त रूप से जेनिथ ग्रुप के चेयरमैन हरि शंकर टिबरेवाल जी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस राम एंथम को स्वर दिया है शंकर महादेवन, कैलाश खेर, शान एवं आकृति कक्कड़ ने.’

‘हे भारत के राम…’ ने जगाई भक्ति की अलख

‘हे भारत के राम, विराजो अपने धाम’ भजन को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. गाने के बोल और इसके विजुअल भी काफी सुंदर हैं. शंकर महादेवन, कैलाश खेर, शान एवं आकृति कक्कड़ की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

36 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

60 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago