देश

UP News: “जुल्म अभी जारी है…” आयकर विभाग की छापेमारी खत्म होने के बाद आजम खान ने साधा निशाना, बोले- “मेरे पास केवल 3500 रुपए थे”

UP News: सपा नेता आजम खान के तमाम ठिकानों और करीबियों के यहां तीन दिन तक चली आयकर विभाग की छापेमारी के बाद आजम खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही खुद के लिए कहा है कि, मेरा दामन आज भी बेदाग है. बयान देते हुए उन्होंने अपने लोगों को शुक्रिया किया साथ ही अपने समर्थको से अपील की है कि, अपनी दुआएं जारी रखें क्योंकि जुल्म अभी जारी है. उन्होंने ये भी कहा है कि, जब तक सहनशक्ति है आने वाली नस्लों के लिए कोशिश करता रहूंगा. अपनी यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि, इसे कमजोर वर्ग के लिए बनाया है. साथ ही आयकर विभाग द्वारा डाले गए छापे को लेकर टिप्पणी की और दावा किया कि, आयकर वालों को मेरे यहाँ कुछ नहीं मिला, इसलिए वह हमें पंचनामा भर कर दे गए हैं.

बारिश में डूब गया था घर

आजम खान ने छापेमारी को लेकर कहा कि छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने सभी अलमारियां और सभी अटैचियों की तलाशी ली और जो कुछ भी वह तलाशना चाहते थे देखना चाहते थे वह सब उन्होंने किया. साथ ही कहा कि, अब से 2 महीने पहले जो बारिश हुई थी उसमें हमारा सारा घर डूब गया था, हमारा बेड भी डूब गया था और बहुत सारा सामान डूब गया था. उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए आगे कहा कि, अब दोबारा फिर बारिश हुई तो फिर हमारे घर में 3 फीट के करीब पानी आ गया था. अभी सबको समेटने में कितना समय लगेगा नहीं मालूम, लेकिन सब की दुआएं काम आई और मैं जानता हूं कि देश भर में लोग मुझसे हमदर्दी रखते हैं और हमारे लिए दुआएं करते हैं. अपने लोगों से अपील करते हुए आजम खान ने कहा कि, मैं उन से कहना चाहूंगा कि वह दुआएं अपनी जारी रखें क्योंकि अभी जुल्म जारी है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: लखनऊ में इमारत गिरने से तीन बच्चों सहित पांच की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

मेरे पास थे केवल 3500 रुपए

आजम खान ने आयकर छापेमारी को लेकर कहा कि, मेरे यहां आयकर वालों को कुछ नहीं मिला और ऐसा कुछ था ही नहीं जिसे वह जब्त करते. इसलिए वह पंचनामा भरकर हमें दे गए. साथ ही उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, उन्होंने तो अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया है. साथ ही आजम खान ने बताया कि, सिर्फ 125 ग्राम ज्वेलरी पत्नी के पास और 10 हजार रुपये बेटे अब्दुल्ला आजम के पास थे और मेरे पास लगभग 3500 रुपये थे. इसलिए आयकर वालो ने कुछ भी जब्त नहीं किया. इसी के साथ विश्वविद्यालय को लेकर सपा नेता ने कहा कि, इसे कमजोर वर्ग के लिए बनाया गया है और यह शैक्षिक संस्थान है और इसे शिक्षा का मंदिर भी कहते हैं. अपना बयान देते हुए आजम खान ने कहा कि व्यक्ति के जीवन की एक हद होती है लेकिन इतिहास एक अनंत काल होता है जैसा मेरे साथ हो रहा है ऐसा ही कुछ मदन मोहन मालवीय जी के साथ हुआ था और ऐसा ही कुछ सर सैयद अहमद खान ने अपमान सहा था. अपने साथ ज्यादा ज्यादती का दावा करते हुए कहा कि, मेरे साथ कुछ ज्यादा हो रहा है क्योंकि यह दौर तरक्की का दौर है और मानवता बहुत छोटी हो गई है. साथ ही कहा कि, जब तक मेरे अंदर सहनशक्ति है तब तक आने वाली नस्ल के लिए कोशिश करता रहूंगा.

60 घंटे चली थी छापेमारी

बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने सपा नेता आजम खान के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी.  60 घंटे तक उनके घर पर छापे की कार्रवाई की और आजम खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े फाइनेंशियल मामलों की जांच की. बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है जिससे ये जानकारी सामने आ सके कि आजम खान के घर से क्या बरामद हुआ है, लेकिन आयकर विभाग की टीम के चले जाने के बाद आजम खान ने मीडिया से बात की और बताया कि, बुधवार के दिन सुबह फौजी की वर्दी में कुछ लोग दीवार कूद कर हमारे घर के अंदर आए थे. उन्होंने ये भी बताया कि जो लोग आए, उन्होंने बताया कि, हम आयकर विभाग से हैं और जो उनका तरीका होता है वह उन्होंने अपनाया. साथ ही आजम खान ने ये भी जानकारी दी कि, तीन दिन तक हमारे यहां वह लोग रहे और जो सवाल उन्हें करने थे उन्होंने हमसे किए और हमारे घर में मेरे बेटे अब्दुल्ला आजम और बड़े बेटे के कमरों की और हमारे कमरों की तलाशी ली. इस मौके पर मीडिया के सामने आजम खान ने दावा किया कि उनके घर में आयकर विभाग की टीम को कुछ भी नहीं मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

2 hours ago