अतीक अहमद और अशरफ
Atiq Ahmed Shot Dead: शनिवार देर रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिए गए हैं. तो वहीं देर रात ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतीक और अशरफ की हत्या के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने अतीक और अशरफ की हत्या के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है. वहीं पुलिस कस्टडी में अतीक-अशरफ की हत्या होने के बाद दोनों की सुरक्षा में लगे 17 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. इसी के साथ रात में ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. तो वहीं पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसी के साथ प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ समेत प्रदेश के तमाम संवेदनशील इलाकों मे भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है. पूरी रात पुलिस इन इलाकों में गश्त लगाती रही.
ये भी पढ़ें- VIDEO: 10 सेकेंड में अतीक और अशरफ का ऑन कैमरा मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से हमलावरों ने दागी गोलियां
बता दें कि शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था. वह सुरक्षाकर्मियों से घिरा हुआ था. इसी के साथ मीडिया उससे सवाल-जवाब कर रही थी. इस सम्बंध में शूटआउट का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि अतीक शांत था और अशरफ मीडिया के सवालों के जवाब दे रहा है. इतने में पत्रकार बनकर पहुंचे बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. यह घटना मेडिकल कॉलेज के बाहर हुई. इस वारदात में तीनों हमलावरों ने तुरंत ही सरेंडर कर दिया था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
मालूम हो कि 24 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी, जिसमें अतीक अहमद सहित उसके बेटे असद, उसकी पत्नी शाइस्ता, उसके भाई अशरफ, बहन-बहनोई सहित पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. इसी मामले में पुलिस फरार असद सहित अन्य गुर्गों की तलाश कर रही थी. इसी बीच साबरमती जेल में बंद अतीक और बरेली की जेल में बंद अशरफ को भी प्रयागराज कोर्ट में सुनवाई के लिए लाया गया था. जहां 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ और असद व गुलाम के साथ मुठभेड़ हुई और दोनों मारे गए व शनिवार की सुबह असद के साथ गुलाम को भी सुपुर्द एक खाक किया गया तो वहीं शनिवार की रात ही उसके पिता अतीक और चाचा अशरफ की भी हत्या कर दी गई. फिलहाल हत्याकांड मामले में अभी शाइस्ता फरार है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…