देश

Agnibaan Rocket: चेन्नई की कंपनी ने दुनिया के पहले 3D रॉकेट अग्निबाण की सफल लॉन्चिंग कर बनाया इतिहास

चेन्नई के अंतरिक्ष ‘स्टार्ट-अप’ ‘अग्निकुल कॉसमॉस’ ने बृहस्पतिवार को श्रीहरिकोटा स्थित अपने प्रक्षेपण स्थल से देश में निर्मित ‘3डी-प्रिंटेड सेमी-क्रायोजेनिक रॉकेट अग्निबाण’ का उप-कक्षीय परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ ही कई अन्य उपलब्धियां भी अपने नाम की.

भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि अग्निबाण का सफल प्रक्षेपण निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए छोटे उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित करने की क्षमता निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण कदम है.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को चेन्नई स्थित निजी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस को ‘अग्निबाण’ रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी और इसे अंतरिक्ष के इतिहास में “गेम-चेंजिंग” एपिसोड करार दिया.

दुनिया का पहला 3डी प्रिंटेड इंजन

अग्निकुल कॉसमॉस ने गुरुवार सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार के भीतर भारत के पहले और एकमात्र निजी लॉन्च पैड से अपने पहले रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. अग्निबाण एसओआरटीईडी (सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डेमोस्ट्रेटर), दुनिया के पहले 3डी प्रिंटेड इंजन, अग्निलेट द्वारा संचालित होने का अनूठा गौरव रखता है, जिसे भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया है. बता दें कि रॉकेट एक सेमी-क्रायोजेनिक इंजन द्वारा संचालित होता है जो व्यावसायिक रूप से उपलब्ध विमानन टरबाइन ईंधन केरोसिन और तरल ऑक्सीजन का उपयोग करता है.

इसे भी पढ़ें: आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म, कन्याकुमारी पहुंचे PM Modi ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में शुरू की ध्यान साधना, तस्वीरों में दिखा अलग अंदाज

स्टार्ट-अप के अनुसार, अनुकूलन योग्य दो-चरणीय वाहन पृथ्वी से लगभग 700 किमी ऊपर की कक्षाओं में 300 किलोग्राम तक उठाने में सक्षम है. अग्निबाण एक संस्कृत शब्द है, जिसका अनुवाद “अग्नि का तीर” होता है.

Rohit Rai

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

22 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

32 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

32 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

51 minutes ago