खेल

T20 World Cup 2024: क्रिकेट फैंस की आलोचना झेल रहे हार्दिक अब वाइफ नताशा से जुड़ी इस खबर को लेकर हुए परेशान

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. हालांकि, वो इन सबके बीच ‘नेशनल ड्यूटी’ यानी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका में टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं. एक समय ऐसा आया था कि हार्दिक पांड्या का करियर खत्म होता नजर आ रहा था.

टी20 फॉर्मेट में खोई पहचान की थी हासिल

चोटों और खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या के लिए साल 2020-21 काफी खराब रहा था. इस दौरान उनकी पीठ की सर्जरी भी हुई. हालांकि, उनका कभी हार न मानने और बेखौफ रवैया उनके डूबते करियर में एक नया सवेरा लाया. पीठ की चोट की सर्जरी और खराब फॉर्म के कारण कुछ चुनौतीपूर्ण वर्षों के बाद, आखिरकार साल 2022 वह साल बन गया जब हार्दिक पांड्या भारत के जाने-माने ऑलराउंडर के रूप में वापस आए, खासकर टी20 फॉर्मेट में उन्होंने अपनी खोई पहचान हासिल की.

पंड्या पर बढ़ता जा रहा दबाव!

अब एक बार फिर टी20 विश्व कप 2024 की दौड़ में हार्दिक पांड्या पर दबाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हाल ही में आईपीएल 2024 में बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस में उनकी वापसी बुरी तरह फेल रही. हैरान करने वाली बात तो यह है कि न तो उनका बल्ला चला और ना हीं गेंदबाजी, वहीं कप्तानी में भी उनका हाल-बेहाल था.

खराब फॉर्म के बावजूद मिला मौका

इस वक्त भारत न्यूयॉर्क में होने वाले इस महाकुंभ के लिए तैयारी कर रहा है, तो निस्संदेह सभी की निगाहें हार्दिक पांड्या पर होंगी. भारतीय चयनकर्ताओं ने खराब दौर के बावजूद हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया में मौका दिया है, साथ ही उप-कप्तान भी बनाया है, ऐसे में हार्दिक पर मेगा-इवेंट में काफी प्रेशर होने वाला है.

अपनी फॉर्म और आईपीएल टीम में फेरबदल के कारण पहले ही क्रिकेट फैंस की आलोचना झेल रहे हार्दिक की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब से उनकी वाइफ नताशा से तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. या यूं कह लीजिए हार्दिक पर ‘दोहरी मुसीबत’ आ गई है. एक तरफ उनका करियर डूब रहा है, तो दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ और परिवार टूटता नजर आ रहा है.

नताशा स्टेनकोविक के साथ उनके रिश्ते के खत्म होने की अफवाहों ने पांड्या की परेशानी और बढ़ा दी है. आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए अपने प्रदर्शन के ज़रिए सुर्खियों में आने वाले हार्दिक पांड्या इन दिनों फैंस के निशाने पर हैं. उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या विश्व कप के आगाज से पहले फॉर्म में लौट आएं, क्योंकि उनका अच्छा प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बोनस पॉइंट बन सकता है.

भारत-बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा अभ्यास मैच

भारत 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगा, ऐसे में हार्दिक पांड्या को अपने दिमाग में चल रही उलझनों से मुक्त होकर विश्व कप में अपने कौशल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, जैसा उन्होंने 2022 में किया था. अगर वो ऐसा करने में सफल नहीं होते हैं तो उन पर टीम से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: क्या टीम इंडिया का ये तेज गेंदबाज लेगा सबसे ज्यादा विकेट? रिकी पोंटिंग ने की बड़ी भविष्यवाणी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नवरात्र के आखिरी दिन PM मोदी ने शेयर किया देवी का शक्तिशाली स्तुति भजन, जानें ‘नारायणी नमस्तुते’ का महत्व

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…

4 minutes ago

UP Samuhik Vivah Yojana: बेटी की शादी पर अब सीधे खाते में आएंगे पैसे! यूपी सरकार ने बदले सामूहिक विवाह योजना के नियम

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…

18 minutes ago

चर्च में प्रार्थना के दौरान भरभरा कर गिरा क्रॉस, पादरी की दर्दनाक मौत; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…

24 minutes ago

Who is Anil Pandit: कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग के सरगना की पूरी कुंडली

Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की…

34 minutes ago

राजस्थान के जंगलों में गूंजी दहाड़! रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व खुले, घर बैठे ऐसे करें सफारी बुक

Rajasthan Tiger Reserve: राजस्थान में रणथंभौर और सरिस्का समेत 5 टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए…

49 minutes ago

PM Modi Navratri Fast Diet:सिर्फ नींबू पानी या कुछ और…,पीएम मोदी व्रत में क्या खाते हैं?

PM Modi Navratri Fast Diet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 4 दशकों से भी अधिक समय…

1 hour ago