चुनाव

PAK समझ गया कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा, कोई हमला करके जाए तो सीमा पार जाकर मार गिराएंगे: रक्षा मंत्री

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार को संपन्न हो गया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वांचल में चुनावी सभा को संबोधित किया.

कुशीनगर में चुनाव प्रचार करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “भाइयों बहनों…भारत के अंदर वह ताकत है कि अपनी सीमा में भी आतंकवादियों को मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी मार सकता है। पूर्व में पाकिस्तानी आतंकवादी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर ऐसे ही वापस चले जाते थे. लेकिन, आज यदि कश्मीर की केवल एक-दो घटनाओं को छोड़ दें, तो भारत के किसी और राज्य में कोई आतंकवादी घटना नहीं होती है.”

‘हमारा पड़ोसी मुल्क भी अब हमारी ताकत को समझ गया’

उन्होंने कहा, “हमारा पड़ोसी पाकिस्तान भी समझ गया है कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा. भारत के अंदर वह ताकत है कि अपनी सीमा में भी आतंकवादियों को मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा पार भी जा सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध को साढ़े चार घंटे के लिए रुकवा कर लगभग 22 हजार भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी करवाई थी.”

रक्षा मंत्री ने रॉबर्ट्सगंज में अपना दल (सोनेलाल) की प्रत्याशी रिंकी कोल के पक्ष में एक और चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया.

इंडिया गठबंधन, इंडिया तोड़ो गठबंधन है: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि इंडिया गठबंधन, इंडिया तोड़ो गठबंधन है. वे कहते हैं कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी. वे यह झूठ इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. अब कांग्रेस लोगों की आंखों में धूल झोंक रही है और हम पर आरोप लगा रही है.

यह भी पढ़िए: PAKISTAN: आतंकियों के निशाने पर Girls School, वजीरिस्तान के विद्यालय में लगाई आग, 1 माह में तीसरी घटना

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago