देश

आगरा हवाई अड्डा परियोजना: पर्यावरण संरक्षण पर SC ने पेड़ों की कटाई से पहले अनिवार्य वनरोपण का दिया आदेश

आगरा हवाई अड्डा परियोजना में पर्यावरण नियमों की अनदेखी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक पेड़ों की कटाई से पहले उनकी क्षतिपूर्ति वाले वनरोपण नहीं किया जाता, तब तक नए पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है.

जस्टिस अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हम बहुत गंभीरता से कह रहे हैं कि किसी परियोजना के लिए कई पेड़ काटे गए हैं, और उसके बाद क्षतिपूर्ति के लिए वनरोपण जैसी अनिवार्य शर्तों का पालन नहीं किया गया है. हम ऐसे निर्माण को ध्वस्त करने का निर्देश देंगे, साथ ही कोर्ट के आदेश की अवमानना का नोटिस भी जारी करेंगे.

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय एस ओका ने कहा कि अगस्त की रिपोर्ट में पेड़ों को काटने और 100 पेड़ों के स्थानांतरण की अनुमति देने की सिफारिश की गई है. हम बस परियोजना के लिए इस शर्त पर अनुमति दे सकते हैं कि 286 पेड़ों की वास्तविक कटाई सीआईसी द्वारा बताए गए 4130 पौधों के सफल रोपण और 100 पेड़ों के सफल स्थानांतरण के बाद ही की जाएगी. इस तरह का हलफनामा दाखिल करने के बाद हम आवेदक को अनुमति लेने के लिए अदालत जाने की अनुमति देते हैं.

इस पर उत्तर प्रदेश राज्य नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से पेश वकील ने कहा कि सीआईसी द्वारा लगाई गई शर्तें स्वीकार्य हैं. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बावजूद अनुपालन रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: दुर्गा पूजा मेले से लौट रहीं दलित और आदिवासी समुदाय की 3 लड़कियों से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

इस पर कोर्ट ने कहा कि जब तक पेड़ों को काटने से पहले उनकी क्षतिपूर्ति वाले वनरोपण नहीं किया जाता, तब तक नए पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जस्टिस अभय एस ओका की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम बहुत गंभीरता से कह रहे हैं कि किसी परियोजना के लिए कई पेड़ काटे गए हैं और उसके बाद क्षतिपूर्ति के लिए वनरोपण जैसी अनिवार्यता शर्तों का पालन नहीं किया गया है. हम ऐसे निर्माण को ध्वस्त करने का निर्देश देंगे. साथ ही कोर्ट के आदेश की अवमानना का नोटिस भी जारी करेंगे.

बता दें कि आगरा के गांव धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा की 145 एकड़ भूमि पर नया सिविल एनक्लेव बन रहा है. सिविल एनक्लेव दो चरण में बनकर तैयार होगा. पहले चरण में एयरपोर्ट के नए सिविल एनक्लेव का निर्माण और दूसरे चरण में एयरपोर्ट के विस्तार के साथ टैक्सी ट्रैक बनाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

17 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

21 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

35 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

35 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

36 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

50 minutes ago