देश

सपा नेता आजम खान को Supreme Court ने दिया झटका, UP सरकार को दी भूमि अधिग्रहण की अनुमति

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें रामपुर में जौहर स्कूल के लिए आवंटित जमीन के पट्टे को रद्द कर दिया गया था और उत्तर प्रदेश सरकार को भूमि अधिग्रहण की अनुमति दे दी थी.

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है. इससे पहले याचिकाकर्ता आजम खान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि अभी स्कूल में 300 बच्चे पढ़ रहे हैं, हाई कोर्ट आदेश पर रोक लगाए जाए और उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को रद्द किया जाए. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा वाली पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करें वहां पढ़ रहे करीब 300 छात्रों का दाखिला दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में हो सके.

वर्ष 2004 में राज्य सरकार ने रामपुर में सरकारी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान खोलने का निर्णय लिया और इसके जमीन अधिगृहित की गई. भवन का निर्माण 80 साल पूरा होने पर आजम खान ने कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कराया और सरकारी संस्था को मौलाना जौहर अली विश्विद्यालय से सम्बंध करा लिया. हालांकि अल्पसंख्यक मंत्रालय की कई आपत्तियां थी. उन्हें नजर अंदाज किया गया.

यह भी पढ़ें- Madhu Koda को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, ED की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

रामपुर जिले में तत्कालीन यूपी सरकार ने एक जमीन 99 साल की लीज पर मौलाना मोहम्मद जौहर ट्रस्ट को दिया था. लेकिन यूपी में बीजेपी की सरकार आने के बाद उस जमीन की लीज रद्द कर दी गई. इसके बाद वहां संचालित हो रहे रामपुर पब्लिक स्कूल को बंद करने का आदेश दिया गया, लेकिन जौहर ट्रस्ट ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसके निर्देश पर इस मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में हो चल रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago