Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Taj Mahal: डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ ने किया ताजमहल का दीदार, वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

UP News: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह डेनमार्क से 2 दशक में भारत की पहली रॉयल यात्रा है.

डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ

Edited by Nitish Pandey

Taj Mahal: प्रेम का प्रतीक आगरा का ताजमहल न जाने कितने ही लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना चुका है. देश-विदेश से तो प्रतिदिन ही इसे निहारने के लिए पर्यटक आते रहते हैं.  दुनिया के किसी भी देश के प्रतिनिधि जब किसी काम से भारत का दौरा करते हैं तो ताजमहल को निहारने के लिए कुछ पल के लिए जरुर जाते हैं. ऐसा ही कुछ डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी एलिजाबेथ के साथ भी हुआ. वे भी भारत में चार दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं, लेकिन सबसे पहले ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे.

बता दें कि रविवार को डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी सुबह 4-दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह डेनमार्क से 2 दशक में भारत की पहली रॉयल यात्रा है. भारत में डेनमार्क के दूतावास ने दोनों अतिथियों द्वारा ताज महल का दीदार करने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है.

सूत्रों के मुताबिक, डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और क्राउन प्रिंसेस, मैरी एलिजाबेथ भारत पहुंचे हैं. भारत के दोनों अतिथि यहां 26 फरवरी से 2 मार्च तक रहेंगे. रविवार को क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और डेनमार्क की क्राउन राजकुमारी मैरी एलिजाबेथ आगरा में ताजमहल का दीदार करने पहुंचे.

बताया जा रहा है कि डेनमार्क के शाही परिवार की ओर से दो दशकों में यह पहली यात्रा है. इससे पहले, क्राउन प्रिंस ने 2003 में भारत की यात्रा की थी. महारानी मारग्रेट ने 2003 में क्राउन प्रिंसेस के रूप में भारत का दौरा किया था.

पढ़ें इसे भी- UP News: “2017 की तुलना में आज महिला कार्मचारियों की संख्या 3 गुना है…”, सब इंस्पेक्टर पद के लिए नियुक्ति पत्र देते हुए बोले सीएम योगी

इस पूरे मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, भारत और डेनमार्क जीवंत और खुले लोकतंत्र के रूप में, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सामान्य मूल्यों और महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों के अभिसरण को साझा करते हैं. इस यात्रा से भारत और डेनमार्क के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने और बढ़ाने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital