PM Modi Namibia Visit: भारत और नामीबिया के बीच UPI के लिए ऐतिहासिक समझौता, यूपीआई अपनाने वाला Namibia बना विश्व का पहला देश

भारत और नामीबिया के बीच डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के विस्तार को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है. बुधवार को विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि भारत की नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और नामीबिया के सेंट्रल बैंक (Bank of Namibia) के बीच UPI के लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस समझौते के तहत, नामीबिया भारत की रीयल-टाइम भुगतान तकनीक UPI को अपनाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है.

UPI अपनाने वाला नामीबिया पहला देश

विदेश सचिव (ईस्ट) डम्मु रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नामीबिया यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “नामीबिया पहला देश है जहां NPCI और वहां का केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ नामीबिया, UPI के उपयोग के लिए एक लाइसेंसिंग समझौते में शामिल हुए हैं. यह डिजिटल क्षेत्र में सहयोग का एक महत्वपूर्ण कदम है.”

उन्होंने आगे कहा, यह साझेदारी NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और बैंक ऑफ नामीबिया के बीच हुई है, जिसका उद्देश्य नामीबिया की वित्तीय संरचना को आधुनिक बनाना और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना है. इस प्रणाली से नामीबिया में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन मिलेगा और नगद पर निर्भरता घटेगी.

पीएम मोदी ने नामीबियाई संसद को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने भी नामीबिया की संसद को संबोधित करते हुए इस डिजिटल परिवर्तन की सराहना की. उन्होंने कहा, “अब लोग ‘तानगी उनेने’ कहने से भी तेज़ पैसे भेज सकेंगे. जल्द ही कुनैने की एक हिम्मा दादी या कटुतुरा के एक दुकानदार भी केवल एक टैप में डिजिटल हो जाएंगे, एक स्प्रिंगबोक की रफ्तार से भी तेज़.”

यह भी पढ़ें- नामीबिया ने दिया PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, जानिए क्या है वेल्वित्शिया मिराबिलिस?

यह पहली बार है जब NPCI इंटरनेशनल ने किसी विदेशी केंद्रीय बैंक के साथ मिलकर UPI को लागू करने का समझौता किया है. यह भारत की डिजिटल शक्ति और तकनीकी नेतृत्व का प्रतीक है. प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नांदी-नदाइत्वाह से एकांतवार्ता की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ताओं में भी भाग लिया. इसके साथ ही उन्होंने नामीबिया के प्रथम राष्ट्रपति और राष्ट्रपिता डॉ. सैम नुजोमा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एनशिएंट वेलविचिया मिराबिलिस” से भी सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार 1995 में स्थापित किया गया था और इसका नाम एक दुर्लभ रेगिस्तानी पौधे वेलविचिया मिराबिलिस पर रखा गया है, जो स्थायित्व और दृढ़ता का प्रतीक है. यह पीएम मोदी को प्राप्त हुआ 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है, और उनकी इस यात्रा के दौरान उन्हें मिला चौथा पुरस्कार है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

11 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

13 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

25 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

31 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

44 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago