Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नामीबिया ने दिया PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान, जानिए क्या है वेल्वित्शिया मिराबिलिस?

PM Modi In Namibia: पीएम मोदी को नामीबिया ने सर्वोच्च पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्सिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस देकर सम्मानित किया गया है. आइये जानें इस दौरे में प्रधानमंत्री को और कौन से सम्मान मिले हैं?

Namibia Highest Award To PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च पुरस्कार

PM Modi Honoured In Namibia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से नवाजा है. यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं. यह सम्मान प्राप्त करने के साथ ही पीएम मोदी के खाते में विदेशी सरकारों से मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 27 हो गई है. वहीं यह दौरे में मिलने वाला चौथा सम्मान है. वहीं एक विशेष सम्मान भी पीएम मोदी को मिल चुका है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और नामीबिया के राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई है.

अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को विदेशों में सम्मान के क्रम में 27 सम्मान है. वहीं अभी 8 दिनों में चल रही 5 देशों की यात्रा में मिला यह चौथा सम्मान है. इससे पहले इस दौरे में ब्राजील, अर्जेंटीना, त्रिनिदाद और टोबागो, घाना ने प्रधानमंत्री को अपने देशों का सर्वोच्च सम्मान दिया है. हालांकि, अर्जेंटीना द्वारा दिया गया सम्मान विशेष सम्मान था.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को मिला ब्राजील का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने किया सम्मानित, प्रधानमंत्री बोले- मेरे लिए गर्व की बात

क्या है इस सम्मान का अर्थ?

ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्सिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता के तुरंत बाद 1995 में स्थापित किया गया था. इसका मकसद विशिष्ट सेवा और नेतृत्व को सम्मान देना था. यह पुरस्कार नामीबियाई लोगों के लचीलेपन, दीर्घायु और स्थायी भावना का प्रतीक है. इसका नाम नामीबिया में पाए जाने वाले एक अनोखे और प्राचीन रेगिस्तानी पौधे, वेल्वित्शिया मिराबिलिस के नाम पर रखा गया है.

इन दौरे में मिले और सम्मान

  • 2 जुलाई 2025: घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना का सम्मान दिया. यह एक मानद अधिकारी के तौर पर दिया गया सम्मान होता जो विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है. यह घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • 4 जुलाई 2025: त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने आर्डर ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य नाम का सम्मान पीएम मोदी को दिया. यह त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.
  • 8 जुलाई 2025: ब्राजील राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस ग्रैंड कॉलर नाम का सम्मान पीएम मोदी को दिया. यह ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.
  • विशेष सम्मान: 6 जुलाई 2025 को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में एक विशेष सम्मान ‘की ऑफ दी सिटी’ जिया गया था. यह सम्मान ब्यूनस आयर्स के सिटी गवर्नमेंट के प्रमुख जॉर्ज मैकरी ने दिया था.

कई मुद्दों पर हुई बात

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर लिखा कि राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह और मैंने आज अपनी वार्ता के दौरान भारत-नामीबिया संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की. डिजिटल प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग हमारी चर्चाओं में प्रमुखता से शामिल रहा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमने व्यापार, ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में संबंधों को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस पर भी चर्चा की. प्रोजेक्ट चीता में नामीबिया द्वारा दी गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital