देश

Ahmedabad Plane Crash: दुखद… जिस नंबर को पूर्व CM विजय रूपाणी ने लकी माना, उसी दिन गई उनकी जान

Vijay Rupani Death Confirm: अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून 2025 को हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए दोपहर 1:38 बजे निकली थी, मात्र दो मिनट बाद शहर के एक मेडिकल हॉस्टल के उूपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 241 यात्री और क्रू मेंबर, साथ ही हॉस्टल के 5 लोग शामिल हैं. मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जिनके वाहनों का नंबर ‘1206’ उनके लिए लकी माना जाता था, लेकिन यही बीते रोज उनके लिए सबसे अनलकी साबित हुआ.

विजय रूपाणी एयर इंडिया के प्‍लेन से अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे, उन्‍हें वहां अपनी बेटी से मिलना था. हालांकि, ये प्‍लेन बीते रोज अहमदाबाद में ही एक मेडिकल हॉस्टल के उूपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उस प्‍लेन में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक थे.

यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे. इनके अलावा 12 क्रू मेंबर भी विमान में थे. हादसे में चमत्कारिक रूप से केवल एक यात्री जीवित बचा, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो इमजरजेंसी विंडो के पास बैठा था.

विमान हादसा इतना भयावह था कि विस्‍फोट ने मेडिकल हॉस्टल को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां मौजूद कई लोगों की जान चली गई.

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से 265 शव बरामद किए जा चुके हैं. हादसे के कारणों की जांच जा रही है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है.

इस हादसे ने न केवल अहमदाबाद, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ा दी है. विजय रूपाणी जैसे प्रमुख राजनेता की मृत्यु ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा प्रभाव डाला है. सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता और मुआवजे की घोषणा की है. यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास के सबसे दुखद पन्नों में से एक बन गया है.

यह भी पढ़िए— प्लेन क्रैश में जिंदा बचे इकलौते यात्री से मिले अमित शाह, मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना की व्यक्त

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

50 seconds ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

10 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

10 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

22 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

27 minutes ago