Bharat Express DD Free Dish

Ahmedabad Plane Crash के बाद मुंबई से लंदन जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यूं वापस एयरपोर्ट पर लौटा- VIDEO

Mumbai To London flight Video: मुंबई से लंदन जा रहे एक विमान द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने की खबर आई है. उस विमान के उड़ान भरने और फिर कुछ ही देर बाद वापस एयरपोर्ट पर लौटने का वीडियो सामने आया है.

mumbai to london flight

मुंबई से लंदन की उड़ान भर रहे विमान को वापस लौटना पड़ा.

Mumbai To London Flight: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे. 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां विमान हादसा हुआ था. जिन शवों की पहचान हो चुकी है, वे मृतकों के परिजनों को सौंपे जा रहे हैं.

इस बीच मुंबई से लंदन जा रहे एक विमान द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग किए जाने की खबर आई है. सोशल मीडिया पर उस विमान के उड़ान भरने और फिर कुछ ही देर बाद वापस एयरपोर्ट पर लौटने का वीडियो सामने आया है.

कई टीवी चैनल ने रिपोर्ट्स में बताया कि मुंबई से लंदन जा रहा एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लौटा. हालांकि, इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ये एयर इंडिया की पहली फ्लाइट थी.

देखिए फ्लाइट रडार से, विमान कैसे लौटा वापस—

यह भी पढ़िए: प्लेन क्रैश वाली जगह पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, हालात का लिया जायजा, घायलों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read