Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ahmedabad Plane Crash: इलाज में जुटे 100 से ज्यादा डॉक्टर, 45 मेडिकल छात्रों को सुरक्षित बचाया – IMA अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे में 241 यात्रियों की मौत के बाद, एयर इंडिया ने फ्लाइट नंबर स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है.

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 बीते गुरुवार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. इस विमान दुर्घटना में 242 यात्रियों में से 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक व्यक्ति की जान बच सकी. इस भयावह हादसे के बाद एयर इंडिया ने एक बड़ा और भावनात्मक कदम उठाया है.

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171  हादसे को लेकर गुजरात इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के अध्यक्ष डॉ. मेहुल शाह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए 100 से ज्यादा डॉक्टर अस्पताल में मौजूद हैं और पूरी तरह सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.

45 से अधिक मेडिकल छात्रों को सुरक्षित बचा गया

डॉ. शाह ने जानकारी दी कि हादसे में चार मेडिकल छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी की दुखद मौत हुई है. हालांकि राहत की बात यह है कि हॉस्टल क्षेत्र में रह रहे 45 से अधिक मेडिकल छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे अभियान के दौरान IMA की टीम लगातार मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी, स्वास्थ्य सचिव श्री धनंजय द्विवेदी और बी.जे. मेडिकल सिविल अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय बनाए हुए है.

डॉ. शाह ने कहा, “हम सभी इस त्रासदी के समय एकजुट होकर काम कर रहे हैं और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तत्पर हैं. हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देना और सभी जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.”

अब AI-171 की जगह होगी नई फ्लाइट संख्या

एयर इंडिया ने हादसे में जान गंवाने वालों के सम्मान में फ्लाइट नंबर AI-171 को स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. सूत्रों के अनुसार, 17 जून से अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट अब AI-159 के नाम से उड़ान भरेगी. इस बदलाव को एयरलाइन की बुकिंग प्रणाली में पहले ही अपडेट कर दिया गया है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

एयरलाइन इंडस्ट्री में यह आम परंपरा है कि जब किसी उड़ान से जुड़ा बड़ा हादसा होता है, तो उस विशेष फ्लाइट नंबर का दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता. यह न केवल यात्रियों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए होता है, बल्कि हादसे से जुड़े मनोवैज्ञानिक प्रभाव को भी कम करने का एक तरीका होता है.

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: उदयपुर के 5 लोगों की यात्रा पर लगी अचानक ब्रेक, राजस्थान BJP ने सभी कार्यक्रम किए स्थगित

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital