देश

Ahmedabad Plane Crash: क्या होता है ‘फ्यूल कंट्रोल स्विच’? जिसे माना जा रहा अहमदाबाद प्लेन क्रैश के लिए जिम्मेदार..पढ़ें ये एक्सप्लेनर

Ahmedabad Plane Crash: 12 जून 2025 को अहमबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 171 क्रैश हो गई थी. इस हादसे की जांच रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है.

भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के मुताबिक फ्लाइट बोइंग 171 के उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए. जिससे प्लेन हादसे का शिकार हो गई. जांच में ये भी बताया गया है कि फ्लाइट उड़ान भरने के महज 32 सेकेंड बाद ही क्रैश हो गई.

AAIB की रिपोर्ट में बताया गया है कि उड़ान भरने से क्रैश होने तक फ्लाइट सिर्फ 1.6 किलोमीटर की ही दूरी तय कर पाई थी. AAIB ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसमें बताया है कि उड़ान के कुछ ही देर बाद विमान का फ्यूल कंट्रोल स्विच ‘RUN’ से ‘CUT OFF’ मोड पर चला गया. जिसकी वजह से ये हादसा हो गया.

AAIB की रिपोर्ट आने के बाद लोग फ्यूल कंट्रोल स्विच के बारे में सर्च कर रहे हैं. चलिये जानते हैं कि आखिर ये फ्यूल कंट्रोल स्विच क्या होता है और काम कैसे करता है.

फ्यूल कंट्रोल स्विच का क्या है काम?

फ्यूल कंट्रोल स्विच का मुख्य काम विमान में इंजन की सप्लाई को नियंत्रित करना होता है. इसमें दो मोड होते हैं. पहला होता है ‘RUN’. जिसका काम इंजन में फ्यूल की सप्लाई लगातार देना. और दूसरा होता है ‘CUT OFF’. इसका काम होता है इंजन में फ्यूल की सप्लाई को रोकना. फ्यूल कंट्रोल स्विच को कॉकपिट में बैठा पायलट मैनुअल तरीके से कंट्रोल करता है.

कब होता है ‘RUN’या ‘CUT OFF’का उपयोग?

जब विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार किया जाता है. तब फ्यूल कंट्रोल स्विच को ‘RUN’ मोड में रखा जाता है. रन मोड में इंजन चालू रहता है और थ्रस्ट उत्पन्न करता है.

वहीं फ्यूल कंट्रोल स्विच को कटऑफ मोड में तब लाया जाता है, जब विमान को बंद करना होता है या कोई आपातकालीन स्थिति जैसे विमान में आग लग जाना जैसी घटनाएं हो जाती हैं.

ये भी पढ़ें:Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया B787-8 दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, इंजनों के अचानक बंद होने की जांच जारी

बोइंग 787 फ्यूल कंट्रोल स्विच को खास तरीके से किया गया है डिजाइन

किसी भी विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है. इसका कंट्रोल कॉकपिट में ऐसी जगह पर रखा जाता है जहां पर गलती की गुंजाइश ना हो. इसी को लेकर बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने इसे खास तरीके से डिजाइन किया है. ताकि गलती से भी ये ऑफ या ऑन ना हो सके.

ड्रीमलाइनर में फ्यूल कंट्रोल स्विच को रन या कटऑफ करने के लिए सबसे पहले स्विच के चारों तरफ लगे स्प्रिंग-लोडेड ब्रैकेट्स को हटाना होता है. जिसके बाद ही इसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार ड्रीमलाइनर विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच का मोड चेंज करने के लिए सबसे पहले स्विच को ऊपर खींचना होता है. फिर कटऑफ से रन या रन से कटऑफ की तरफ मोड़ना होता है.

ये भी पढ़ें:Ahmedabad Plane Crash: “आपने फ्यूल क्यों बंद किया…”, अहमदाबाद प्लेन हादसा मामले में पायलटों की बातचीत आई सामने, उड़ान के कुछ ही देर बाद फ्यूल हो गया था ‘कट ऑफ’

AAIB की जांच रिपोर्ट में ये बात आई सामने

AAIB की जांच रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि बोइंग 171 विमान हादसे में पायलटों को फ्यूल कंट्रोल स्विच के बारे में बात करते सुना गया है. जिसमें एक पायलट दूसरे पायलट से कहता है कि कि, “तुमने फ्यूल क्यों बंद किया. तो दूसरा पायलट जवाब देता है कि मैंने कुछ नहीं किया”.

इससे ये स्पष्ट होता है कि इस हादसे में कहीं ना कहीं फ्यूल स्विच कंट्रोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि फ्यूल कंट्रोल स्विच को गलती से बंद नहीं किया जा सकता. इसे जानबूझकर स्विच को कटऑफ से रन की स्थिति या रन से कटऑफ की स्थिति में लाया जाता है.

इस हादसे में अब ब्लैक बॉक्स के गहन अध्ययन से ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अडानी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी की पहल, भुज में ग्रीन एनर्जी ‘CoE’ शुरू; तैयार होंगे कुशल युवा

अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में ग्रीन एनर्जी 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'…

9 minutes ago

अखिर क्यों OpenAI के पूर्व अधिकारी इस्तीफा देते हुए दी परमाणु स्तर की सुरक्षा की चेतावनी?

OpenAI के पूर्व इंजीनियर डेविड रॉबिन्सन ने कंपनी के संस्कृति पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा…

26 minutes ago

गर्लफ्रेंड संग मोमोज खा रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो बोनट पर लिटाकर दौड़ाई कार; मेरठ का वीडियो वायरल

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने…

33 minutes ago

अरे भैया चाहते क्या है? महागठबंधन में आर-पार, पटना में आमने-सामने आए राजद और कांग्रेस

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन…

34 minutes ago

स्कूल से सड़क तक बवाल, गाड़ियां बनीं आग का शिकार… फ्रांस में छात्रों का ये कैसा आंदोलन? 5 हजार गिरफ्तार

France Student Protest: फ्रांस में हाईस्कूल छात्रों का आंदोलन तेजी से राष्ट्रीय संकट में बदल…

49 minutes ago