Ahmedabad air crash, Air India aircraft crash, Air India flight mishap, AAIB preliminary findings, Engine shutdown post takeoff, Boeing Dreamliner crash
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट में चौंका देने वाले फैक्ट्स सामने आए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे. जिसकी वजह से विमान क्रैश हो गया.
इस दौरान दोनों पायलटों की बातचीत ब्लैक बॉक्स ने रिकॉर्ड की है. जिसमें एक पायलट दूसरे पायलट से पूछ रहा है कि आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया? जिसपर दूसरे पायलट जवाब देते हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया. इस बातचीत के कुछ ही सेकेंड बाद प्लेन की स्पीड कम हो जाती है और वह विमान मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा जाता है.
AAIB ने 15 पेज की रिपोर्ट की जारी
इस मामले में भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने 15 पेज की रिपोर्ट जारी की है. जिसमें सिर्फ तकनीकी कारणों के संबंध में जानकारी दी गई है, लेकिन पायलटों की आपसी बातचीत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

12 जून को हुआ था हादसा
बता दें कि, 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद ही क्रैश हो गई थी. इस दौरान पायलट को मेडे कॉल देते सुना गया था. इस हादसे में फ्लाइट में सवाल कुल 242 यात्रियों में से 241 यात्रियों की मौत हो गई. मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे.
ये भी पढ़ें- एयर इंडिया B787-8 दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, इंजनों के अचानक बंद होने की जांच जारी
उड़ान भरने के ठीक बाद ही दोनों इंजन के फ्यूल बंद हो गए
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने अपनी जांच में बताया है कि उड़ान भरने के ठीक बाद ही दोनों इंजन के फ्यूल कट ऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पर आ गए. जिसके थोड़ी देर बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. इस दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच की बातचीत रिकॉर्ड हुई है. जिसमें एक पायलट दूसरे पायलट से पूछता है, ‘आपने फ्यूल क्यों बंद किया’. जिसपर दूसरे पायलट ने कहा कि, ‘ मैंने ऐसा नहीं किया’.

मानवीय भ्रम की ओर इशारा करती बातचीत
दोनों पायलटों की बातचीत किसी मानवीय भ्रम की ओर इशारा करती है. टेकऑफ के कुछ ही पलों के बाद ही सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि इमरजेंसी पावर सप्लाई सिस्टम सक्रिय हो गया था. ये तब ही होता है जब फ्लाइट के दोनों इंजन बंद हो जाएं.
फ्यूल स्विच दोबारा चालू किए
एक इंजन ने थोड़ी देर के लिए काम करना शुरू किया था, लेकिन दूसरा इंजन बंद ही रहा. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस दौरान पक्षियों के टकराने के भी कोई प्रमाण नहीं मिले हैं.
विमान के अगले हिस्से में लगे EARF(Extended Airframe Flight Recorder) से डाटा सही सलामत रिकवर किया जा चुका है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी तक बोइंग या GE इंजन निर्माता को कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. अभी हादसे की जांच चल रही है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





