देश

PM मोदी से परिवार संग मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है. सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें विवाह का निमंत्रण दिया. इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ ली गई तस्वीरें साझा की है.

पीएम मोदी को दिया निमंत्रण

गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार (10 फरवरी) को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “हमें अर्जुन और सानिया की शादी में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य मिला. मोदी जी, नवविवाहित जोड़े को दिए गए आपके आशीर्वाद और स्नेहपूर्ण सलाह के लिए धन्यवाद.”

5 मार्च को होगी अर्जुन तेंदुलकर की शादी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च को सानिया चंडोक से शादी रचाने जा रहे हैं. सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. वह एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं. शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. 5 मार्च को दोनों शादी रचाएंगे, जो मुंबई में होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने पिछले साल अगस्त में सगाई की थी. इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे.


ये भी पढ़ें: तेंदुलकर परिवार में बजने वाली है शहनाई! सोनिया गांधी को बेटे अर्जुन की शादी का कार्ड देने पत्नी के साथ पहुंचे सचिन; 5 मार्च को होगा विवाह


2021 में अर्जुन तेंदुलकर IPL शामिल हुए थे

अर्जुन एक तेज गेंदबाज और एक काबिल लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं, जिन्हें कुछ हफ्तों पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था.

अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. उन्होंने अपने पहले फर्स्ट-क्लास मैच में 207 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों और 16 चौकों के साथ 120 रन की पारी खेली थी. साल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था. हालांकि, उस साल अर्जुन को चोट के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा था. फ्रेंचाइजी ने उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को टीम में शामिल किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

11 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

42 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

1 hour ago