AIMPLB अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी (फाइल फोटो)
AIMPLB on Ram Mandir Inaguration: अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसी दिन भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी. जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. इन सबके बीच सियासत भी गरमाई हुई है. पीएम मोदी के जरिए मंदिर का उद्घाटन करने को लेकर विपक्ष से लेकर तमाम मुस्लिम संगठनों के नेता सवाल खड़े कर रहे हैं.
इसी कड़ी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर आपत्ति जताई है. मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने कहा है कि पीएम मोदी का मंदिर उद्घाटन करना और कार्यक्रम में शामिल होना इंसाफ और सेकुलरिज्म का कत्ल है.
इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया कि इस बात का कहीं सबूत नहीं है कि रामचंद्र जी का जन्म स्थान उसी जगह पर हुआ था. मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घरों में दीप जलाए जाने को लेकर मुस्लिम समाज से अपील की है कि दीप जलाना और ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना गैर-इस्लामी अमल है.
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज से होगा आगाज, 15 राज्यों से गुजरते हुए 100 लोकसभा सीटों को करेगी कवर
मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि “अयोध्या में जो भी हो रहा है वो सरासर क्रूरता पर आधारित है. क्येोंकि सुप्रीम कोर्ट ने खुद माना है कि उसके नीचे कोई भी मंदिर नहीं था, जिसे तोड़कर वहां पर मस्जिद बनाई गई. इसके साथ ही ऐसा भी कोई सबूत नहीं है कि रामचंद्र जी का जन्म उसी स्थान पर हुआ था. कोर्ट ने कानून से हटकर बहुसंख्यक समाज के एक वर्ग की ऐसी आस्था के आधार पर ये फैसला सुनाया है. जिसका उल्लेख हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ में नहीं है. इसलिए ये देश के लोकतंत्र पर बड़ा हमला है. इस फैसले ने मुस्लिमों के दिलों को ठेस पहुंचाई है.”
-भारत एक्सप्रेस
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…