लाइफस्टाइल

मकर संक्रांति पर बनाएं रंगोली की इन खास डिजाइनों को, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

Makar Sankranti Rangoli Designs 2024: पूरे भारत में मकर संक्रांति का पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है. हालांकि इस पर्व के लिए हर राज्य की अपनी अलग मान्यताएं होती हैं. लेकिन मकर संक्रांति पर दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर पतंग उड़ाने की भी मान्यता है और इस दिन स्वादिष्ट तिल गंड़ के लड्डू जैसे कई तरह की चीजें भी खाई जाती हैं.

साथ ही इस दिन सूर्य देव की भी अराधना की जाती है. इतनी ही नहीं कई राज्यों में इस दिन गंगा स्नान भी किया जाता है. इस मकर संक्रांति को खास बनाने के लिए लोग अपने घर पर सुंदर रंगोली से सजावट करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन रंगोली आईडीया लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपने घर के आंगन को खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं.

ये हैं रंगोली बनाने का आसान तरीका

अगर आप मकर संक्रांति पर बहुत ही सिंपल और सुंदर डिजाइन बनाना चाहती हैं तो आप पतंग का ये डिजाइन ट्राई कर सकती है. आपके घर में यह रंगोली बेहद खूबसूरत लगेगी. इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले आप चॉक या पेंसिल की मदद से जमीन पर रंगोली डिजाइन बनाएं इसके बाद रंगोली रंग भरें. इस रंगोली की सबसे खास बात है कि आप इसे किसी भी तरह से सजा सकते हैं और अपनी पसंद के रंग भर सकते हैं. इस डिजाइन में रंगों की कई सीमा नहीं हैं.

ढक्कन की मदद से बनाएं रंगोली

अगर आप एक बड़ी रंगोली बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको चौकोर आकार का टिफिन का ढक्कन लेना है. आप चाहें तो इसकी जगह स्केल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. लेकिन ढक्कन की मदद से इसे बनाना और भी ज्यादा आसान है. इस तरह का रंगोली डिजाइन आप छत के किनारों या अपने घर के आंगन पर बना सकती हैं. ध्यान रखें की पहले आप चॉक की मदद से डिजाइन बनाएं.

शुभ संक्रांति की बधाई देती ये रंगोली

शुभ संक्रांति की बधाई देती ये रंगोली की सिंपल और सुंदर डिजाइन भी कुछ कम नहीं हैं. आप फूल वाली रंगोली तो झटपट घर के आंगन या मंदिर में बना सकते हैं. लेकिन वहीं पतंग और लड्डू वाली रंगोली बनाकर तो त्योहार का मजा जबरदस्त हो जाएगा.

बोतल की मदद से बनाएं रंगोली

अगर आप बिल्कुल सिंपल और छोटी रंगोली डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इससे अच्छा डिजाइन आपके लिए और कोई नहीं हो सकता. अगर आपको रंगोली बनाने नहीं आती है, तो आपको हैप्पी मकर संक्रांति लिखने में मुश्किल हो सकती हैं. इसलिए आप बोतल की मदद से इस डिजाइन को बना सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आज का राशिफल: वृद्धि योग और सूर्य कृपा से 4 राशियों पर बरसेगा धन, जानें मेष से मीन का पूरा भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर रविवार को वृद्धि योग और रेवती नक्षत्र का दुर्लभ…

1 hour ago

पितृ पक्ष 2026: प्रतिपदा श्राद्ध से शुरू होंगे पितरों के महाअनुष्ठान; नोट कर लें तर्पण का सबसे शुभ कुतुप मुहूर्त

पितृ पक्ष 2026 में 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध से पूर्वजों के अनुष्ठान शुरू हो…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: मधुर वाणी से मात खाएंगे विरोधी, लेकिन पैसों के फैसले में बरतें सावधानी

आज मेष राशि वालों की तरक्की देखकर कुछ लोग जलेंगे, लेकिन क्या कोई करीबी ही…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: रविवार को प्रॉपर्टी के मामले में बड़ी राहत, मगर संभलकर चलाएं गाड़ी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: रुका हुआ काम तो अचानक चल पड़ेगा, लेकिन आज एक…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: अप्रत्याशित संपत्ति लाभ से चमकेगी किस्मत, बस शाम को न करें यह भूल

आज मिथुन राशि वालों पर कुबेर की कृपा बरसने वाली है, लेकिन शाम ढलते ही…

2 hours ago

आज का कर्क राशिफल: छप्परफाड़ धन लाभ के संकेत, लेकिन दूसरों को सलाह देने से पहले सोचें

Aaj Ka Rashifal Kark: आज का दिन कर्क राशि के बैंक बैलेंस को अचानक भारी…

2 hours ago