Lord Ram Temple Ayodhya: अयोध्या में बने राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं. बस कुछ ही दिन बचें हैं जब लोगों को अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त होगा. ऐसे में 22 जनवरी का दिन पूरी दुनिया के राम भक्तों के लिए खास है. इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बनने के लिए आम लोगों से लेकर खास लोगों के बीच अभी से बहुत ही ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है.
देश दुनिया के लोग इस तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन यह दिन पीएम मोदी के लिए भी खास है. अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का सपना पीएम मोदी ने आज से सालों पहले देखा था. उनका यह सपना देश के उन तमाम रामभक्तों से भी जुड़ा है जिन्होंने इस एक दिन के लिए अपनी पूरी जिंदगी न्यौछावर कर दी. ऐसे में आइए जानते हैं आज का दिन क्यों खास है.
राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी की कसम
32 साल पहले शुरु पीएम मोदी की यात्रा की मंजिल अब काफी करीब आ चुकी है. इतिहास के पन्नों को पलटें तो पता चलता है कि आज से ठीक 32 साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान उनकी यात्रा विभिन्न अखबारों की सुर्खियां भी बनी.
PM मोदी कन्याकुमारी से कश्मीर तक एकता का संदेश फैलाने के लिए एकता यात्रा पर थे. ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच, नरेंद्र मोदी ने कसम खाई कि राम मंदिर बनने पर ही वह वापस आएंगे.
भारत के साथ कश्मीर का एकीकरण जनसंघ और भाजपा द्वारा देश को एकजुट करने के लिए स्वतंत्रता के बाद की तपस्या थी. एक तपस्या जो अंततः नरेंद्र मोदी की सरकार में फलीभूत हुई. अनगिनत हिंदुओं की सदियों की दृढ़ता के बाद, भगवान श्री राम को उनकी जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर में पुनर्स्थापित किया गया है. एक यात्रा जिसे नरेंद्र मोदी को उसके सही निष्कर्ष तक पहुंचाना तय था.
वर्षों पहले ली गई पीएम की यह कसम 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है. वहीं इस खास दिन के लिए अयोध्या में तैयारियां अब आखिरी चरण में हैं. राम मंदिर की ओर जाने वाले पूरे रास्ते को सजा दिया गया है और लोग बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं.
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…