देश

Indian Air Force Day 2025: वायुसेना प्रमुख बोले- Operation Sindoor में हमने पाकिस्तान को सिर्फ 4 दिन में धूल चटाई

Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस आज गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड का निरीक्षण किया और अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में दुश्‍मन पर हमने सिर्फ 4 दिनों में विजय प्राप्त की. यह सावधानीपूर्वक योजना, अनुशासन और दृढ़ निश्चय का परिणाम है.” उन्होंने बताया कि स्वदेशी हथियारों ने दुश्मन के क्षेत्र में सटीक प्रहार कर वायुसेना का गौरव बढ़ाया.

ऑपरेशन सिंदूर वायुसेना के पेशेवर गौरव का प्रतीक

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को वायुसेना के पेशेवर गौरव का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा, “यह उदाहरण है कि सही रणनीति और ट्रेनिंग से क्या हासिल किया जा सकता है.” इस ऑपरेशन में वायुसेना ने अपनी ताकत और साहस का परिचय दिया, जो वायु योद्धाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस सफलता ने वायुसेना की वैश्विक प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है. इस मौके पर विमानों ने आकाश में तिरंगा लहराया और करतब दिखाए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

इस साल प्रदान किए गए 97 वीरता पुरस्कार

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा, “मुझे गर्व है कि मैं ऐसी वायुसेना का हिस्सा हूं, जो टेक्नोलॉजी और क्षमता में विश्व की अग्रणी सेनाओं में शामिल है.” उन्होंने वायुसेना के इतिहास के महत्वपूर्ण पलों- 1947 में कश्मीर की रक्षा, 1965 और 1971 के युद्ध, 1999 में कारगिल, 2019 में बालाकोट और अब 2025 में ऑपरेशन सिंदूर—का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि हर संकट में वायु योद्धा देश के लिए जान की बाजी लगाने को तैयार रहते हैं. इस साल वायुसेना दिवस की थीम ‘सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर’ को ध्यान में रखते हुए 97 वीरता पुरस्कार भी प्रदान किए गए.

जवाबदेही और नेतृत्व की नई संस्कृति

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायु योद्धाओं में बढ़ती जवाबदेही और सुरक्षा की संस्कृति की सराहना की. उन्होंने कहा, “नई प्रणालियों और हथियारों के एकीकरण ने हमें सफलता दिलाई है. वायु योद्धा हर स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं और प्रशिक्षण व प्रेरणा पर ध्यान दे रहे हैं.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह संस्कृति वायुसेना को भविष्य के लिए तैयार कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वायुसेना को बधाई देते हुए उनके साहस और अनुशासन की प्रशंसा की.

वायुसेना का भविष्य आत्मनिर्भरता पर टिका

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के अनुसार, वायुसेना का भविष्य आत्मनिर्भरता और नवाचार पर टिका है. ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि वायुसेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है. इस दिवस ने न केवल वायु योद्धाओं के बलिदान को याद किया, बल्कि उनके साहस को भी सम्मानित किया.

यह भी पढ़िए: ‘पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि भूगोल में रहना है या नहीं’, इंडियन आर्मी चीफ बोले- भारत अब संयम नहीं बरतेगा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जबरन नक्सली बनाए गए लोगों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी’, सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम में क्या-क्या बोलीं राष्ट्रपति?

सुप्रीम कोर्ट के संविधान दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के कारणों और…

17 minutes ago

नहटौर सीट पर बीजेपी को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधायक ओम कुमार का चुनाव किया रद्द

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहटौर सीट से बीजेपी विधायक ओम कुमार का चुनाव निरस्त…

25 minutes ago

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों…

32 minutes ago

संविधान दिवस पर देशभर में बीजेपी के कार्यक्रम: दिल्ली में अमित शाह, पटना में नितिन नवीन और अहमदाबाद में जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को बीजेपी और कांग्रेस देशभर में विभिन्न कार्यक्रम…

48 minutes ago

पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों…

54 minutes ago

पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों को बड़ी सौगात का वादा, बेटी के जन्म पर सोना देने का ऐलान

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीए प्रणपत्र में महिलाओं, किसानों और छात्रों के…

58 minutes ago