दुनिया

फ्रांस में सियासी भूचाल, मैक्रों पर अपनी ही पार्टी से इस्तीफे का दबाव

France Political Crisis: फ्रांस में राजनीतिक संकट गहराता नजर आ रहा है. पहले सेबेस्टियन लेकोर्नू ( Sebastien Lecornu) ने फ्रांस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया. अब राष्ट्रपति मैक्रों (Emmanuel Macron) की पार्टी के लोग ही उन पर पद छोड़ने का दबाव बना रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) साल 2017 से फ्रांस के राष्ट्रपति बने हुए हैं. वहीं, लोकोर्नू (Sebastien Lecornu) के अचानक से इस्तीफा देने के बाद आंतरिक कलह देखने को मिल रहा है. हालांकि, राष्ट्रपति मैक्रों (Emmanuel Macron) ने लेकोर्नू को एक स्थायी गठबंधन सरकार के लिए समझौता करने के लिए बुधवार शाम तक का समय दिया है.

अगर लेकोर्नू (Sebastien Lecornu) समझौते को लेकर फैसला नहीं लेते हैं तो फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पास संसद को भंग करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा. वहीं, सदन में अधिक व्यावहारिक व्यवस्था बनाने की उम्मीद में जल्द ही चुनाव कराना होगा.

प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू का इस्तीफा

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के कार्यालय ने पहले घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने सोमवार सुबह, सरकार गठन के कुछ ही घंटों बाद अपना इस्तीफा दे दिया. 27 दिनों के कार्यकाल के बाद लेकोर्नू के इस्तीफे ने उन्हें हाल के फ्रांसीसी इतिहास में सबसे कम समय तक पद पर रहने वाला प्रधानमंत्री बना दिया है.

मैक्रों दोनों सदनों से की बात

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक सहयोगी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि मैक्रों ने मंगलवार शाम संसद के ऊपरी और निचले दोनों सदनों के अध्यक्षों के साथ बातचीत की. बता दें कि दोनों सदनों के अध्यक्षों के साथ मैक्रों ने अलग-अलग बैठक की.

अगर फ्रांस में चुनाव की योजना होती है, तो राष्ट्रपति मैक्रों को दोनों अध्यक्षों से परामर्श लेनी होगी. लेकोर्नू समेत 5 प्रधानमंत्रियों ने दो साल में अपने पद से इस्तीफा दिया है.

मैक्रों को लेकर नाराजगी

अब मैक्रों को लेकर उनकी ही पार्टी में नाराजगी बढ़ रही है. दक्षिणपंथी रैसम्बलमेंट नेशनल (आरएन) के अध्यक्ष जॉर्डन बार्डेला ने तुरंत ही शीघ्र चुनावों का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “चुनावों और असेंबली नेशनले को भंग किए बिना स्थिरता नहीं आ सकती.”

इसे भी पढ़ें-किस खोज के लिए जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के 3 वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल?

मैक्रों को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव पेश

स्थानीय मीडिया के मुताबिक वामपंथी ला फ्रांस इनसोमिसे (LFI) पार्टी के नेता जीन-ल्यूक मेलेंचन (Jean-Luc Mélenchon) ने मैक्रों को पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पेश करने की मांग की है. एलएफआई की एक प्रमुख सदस्य मथिल्डे पैनोट ने लेकोर्नू के इस्तीफे के बाद मैक्रों के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “उलटी गिनती शुरू हो गई है. मैक्रों को जाना ही होगा.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

36 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago