श्रीगंगानगर में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी.
Operation Sindoor: इंडियन आर्मी के चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त चेतावनी दी. राजस्थान के श्रीगंगानगर में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज जवानों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बताना चाहूंगा कि भारत ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा.”
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं.”
VIDEO | Anupgarh, Rajasthan: Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, “This time we will not maintain the restraint that we did in Operation Sindoor 1.0… this time we will do something that Pakistan will have to think whether it wants to be in Geography or not. If… pic.twitter.com/YXoHUL7xKv
— Press Trust of India (@PTI_News) October 3, 2025
‘पाक को आतंकवाद बंद करना पड़ेगा’
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा. उन्होंने जवानों से कहा कि अब आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें, अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही ये मौका मिलेगा. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.
‘ऑपरेशन सिंदूर ने बहुत कुछ बदला’
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक यह हमारे साथ रहेगा.” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया था और ये ऑपरेशन महिलाओं को समर्पित था. जनरल के इस बयान से साफ है कि भारतीय सेना भविष्य में पाक के विरुद्ध और सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है.
बता दें कि आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास सैन्य छावनी पहुंचे थे. यहां उन्होंने जवानों को संबोधित किया था.
Also Follow Bharat Express on X
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
