देश

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा Air Force का विमान, Adani Group ने कहा- वर्षों की मेहनत सफल हुई

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का बहु-उद्देशीय सी-295 विमान शुक्रवार को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के दक्षिणी रनवे पर सफलतापूर्वक उतारा. यह बिल्कुल नए हवाई अड्डे के विकास में अडानी समूह (Adani Group) के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था. पारंपरिक वाटर कैनन सैल्यूट के साथ उसका स्वागत किया गया.

Adani Group ने किया है डेवलप

नवी मुंबई हवाई अड्डे का विकास अडानी समूह (Adani Group) ने किया है. इसका निर्माण अगस्त 2021 में शुरू किया गया था. यहां से 2025 की शुरुआत में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है. अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अडानी ने नवी मुंबई हवाई अड्डे की इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताया. यह कंपनी द्वारा विकसित पहला हवाई अड्डा है. उन्होंने कहा, “यह हमारी वर्षों की मेहनत, योजना, निवेश और कठिन परिश्रम को दर्शाता है.”

जीत अडानी ने जताया आभार

जीत अडानी ने महाराष्ट्र सरकार, सिडको (सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ महाराष्ट्रा) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) सहित सभी नियामक निकायों और अन्य सभी हितधारकों का आभार जताया.

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनों उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार, और नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के साथ-साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

नवी मुंबई हवाई अड्डे से परिचालन शुरू होने से मुंबई हवाई अड्डे पर बोझ कम होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी. साथ ही नवी मुंबई इलाके का भी और तेजी से विकास होगा. शुरुआती चरण में हवाई अड्डे की सालाना क्षमता आठ लाख टन कार्गो और नौ करोड़ यात्रियों की होगी.

यह भी पढ़ें- Elon Musk की Tesla का नया रोबोट ‘Optimus’, ड्रिंक सर्व करने से लेकर बच्चों की देखभाल तक करेगा ऐसे काम

वायु सेना के सी-295 विमान का सफलतापूर्वक उतरना नवनिर्मित रनवे, टैक्सी-वे, हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली और हैंडलिंग प्रक्रियाओं के दुरुस्त होने का प्रमाण है.

नवी मुंबई हवाई अड्डे को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के यात्रियों को समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं. रनवे की लंबाई 3,700 मीटर है जो बड़े वाणिज्यिक विमानों के उतरने के लिए पर्याप्त है. यह आधुनिक यात्री टर्मिनलों और उन्नत हवाई यातायात नियंत्रण प्रणालियों से लैस है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

2 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

6 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

12 minutes ago

‘कानून अपने हाथ में ले रही है सरकार…’, डीजीपी नियुक्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सरकार और डीजीपी को नोटिस

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और राज्य सरकार द्वारा डीजीपी नियुक्ति के नियमों…

19 minutes ago

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

26 minutes ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

26 minutes ago