देव दीपावली 2024.
Dev Deepawali 2024 Deepak Niyam: आज पूरे देश भर में देव दीपावली मनाई जा रही है. यह पर्व मुख्य रूप से भगवान शिव से जुड़ा है. कहते हैं कि जब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था तो देवताओं ने दीप जलाकर उनका अभिनंदन किया था. इसलिए काशी समेत देश के अन्य हिस्सों में देवताओं के लिए दीपदान किया जाता है. चूंकि देव दीपावली पर दीप दान की परंपरा है. ऐसे में कई लोगों के मन यह जिज्ञासा होगी कि आखिर देवताओं के निमित्त कितने दीप जलाने चाहिए. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज देव दीपावली पर कितनी संख्या में दीपक जलाना शुभ रहेगा और इससे जुड़े खास नियम क्या हैं.
शास्त्रों के अनुसार, देव दीपावली पर विषम संख्या यानी 3, 5, 7, 9, 11, 51, 101 की संख्या में दीपक जलाना चाहिए. अगर आप देव दीपावली पर आज दीपक जलाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए विषम संख्या का विशेष ध्यान रखना होगा.
शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, देव दीपावली के दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है. ऐसे में भगवान शिव के लिए 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाना शुभ रहेगा. माना जाता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. जबकि, भगवान विष्णु के लिए पांच मुख वाला दीपक जलाना शुभ रहेगा. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी.
देव दीपावली के अवसर पर मिट्टी का दीपक जलाना शुभ माना गया है. ध्यान रहे कि दीपक जलाने से पहले उसे पानी में भिगोएं और जब वह सूख जाए तो उसमें रूई की बाती का प्रयोग करते हुए उसे जलाएं.
देव दीपावली पर देवताओं के समक्ष घी का दीपक जलाना कल्याणकारी माना गया है. इस दिन गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाने से मनोकामना की पूर्ति होती है. साथ ही साथ इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. अगर, दीपक जलाने के लिए गाय के शुद्ध घी का दीपक उपलब्ध ना हो पाए तो ऐसे में आप तिल या सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर गलती से भी ना खाएं ये हरी सब्जियां, जानें क्या करना रहेगा शुभ
देव दीपावली पर भगवान शिव के लिए 8 या 12 मुख वाला दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के लिए पांच मुख वाला दीपक जलाएं.
परंपरा के अनुसार, देव दीपावली पर किसी पवित्र नदी, मंदिर या घर के पूजा स्थल पर किया जाता है.
अगर भगवान शिव आपके इष्ट देव हैं तो ऐसे में उनके लिए एक मुख वाला दीपक भी जलाया जा सकता है. शास्त्रों में इष्ट देव के लिए एक मुख वाला दीपक जलाने के बारे में बताया गया है.
अगर देव दीपावली पर घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाना चाहते हैं तो उसकी सही दिशा का ध्यान जरूर रखें. इस दिन घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व की दिशा), पूरब, पश्चिम और उत्तर में दीपक जला सकते हैं.
शास्त्रों के अनुसार, पूरब दिशा में दीपक जलाने से आयु बढ़ती है. जबकि, उत्तर दिशा में दीपक जलाने से धन की प्राप्ति होती है. इसके अलावा पश्चिम दिशा में दीपक जलाने से हर प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है.
देव दीपवली पर दीपक जलाने के लिए शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. ऐसे में दीपक जलने से पूर्व स्नान करें और साफ वस्त्र पहनकर देवताओं के निमित्त दीप दान करें. ध्यान रहे कि दीपक जलाने से पूर्व भगवान शिव की पूजा है.
शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा
द्वेषबुद्धिविनाशाय दीपकाय नमोस्तुते
दीपो ज्योति परंब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन:
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोस्तुते
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ गजकेसरी योग का संयोग, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…