प्रतीकात्मक चित्र
Nashik: गुरुवार को महाराष्ट्र के नासिक स्थित आर्टिलरी सेंटर में एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान भारतीय सेना की फील्ड गन से निकले गोले के फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई.
ये अग्निवीर हैदराबाद से नासिक के देवलाली स्थित आर्टिलरी स्कूल में ट्रेनिंग के लिए आए थे. सेना के अधिकारियों के अनुसार, इस घटना की सही वजह जानने के लिए सेना ने जांच के आदेश दिए हैं. यह हादसा गुरुवार दोपहर को नासिक रोड इलाके में हुआ, पुलिस ने बताया.
एक टीम फील्ड गन का अभ्यास कर रही थी, तभी एक गोला फट गया. इसमें दो अग्निवीर घायल हो गए और उन्हें तुरंत देवलाली के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इन अग्निवीरों की पहचान 20 वर्षीय गोहिल विश्वराज सिंह और 21 वर्षीय सैफत के रूप में हुई है.
आर्मी के एक अधिकारी ने बताया कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल जांच चल रही है.
ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती का बड़ा ऐलान, अब किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी BSP
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…
Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…